हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अगुवाई में बृहस्पतिवार को डेंगू के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत ग्राम पंचायत रोहालकी किशनपुर, विकास खण्ड अधिकारी मानस मित्तल बहादराबाद में डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान एंव लार्वा की पहचान हेतु घर-घर चैकिंग अभियान चलाया गया ।

हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अगुवाई में बृहस्पतिवार को डेंगू के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत ग्राम पंचायत रोहालकी किशनपुर, विकास खण्ड अधिकारी मानस मित्तल बहादराबाद में डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान एंव लार्वा की पहचान हेतु घर-घर चैकिंग अभियान चलाया गया ।

ग्राम पंचायत रोहालकी किशनपुर में डेंगू की रोकधाम के विषय में ग्रामवासियों/जनप्रतिनिधियों को जागरूक करते हुए ग्रामवासियों के घरों आदि में मच्छर के पनपने के संभावित स्थलों पर पडे बर्तनों, कूलरों आदि से पानी को गिराकर उसके लार्वा को नष्ट कराया गया तथा भविष्य में समस्त ग्रामवासियों को सर्तक रहने हेतु विशेष निर्देश दिये गयें।
मुख्य विकास अधिकारी को घर-घर जांच कर चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि सम्बन्धित ग्राम पंचायत मे आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री, एएनएम व ग्राम विकास अधिकारी की टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया गया, जिसमें पाया गया कि वर्तमान तिथि में ग्राम पंचायत रोहालकी किशनपुर के 75 व्यक्ति डेंगू से प्रभावित हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू जागरूकता अभियान के साथ-साथ ग्राम पंचायत रोहालकी किशनपुर में विकास खण्ड एंव स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लार्वा को नष्ट करने हेतु एण्टी लार्वा कीटनाशक दवाई का छिडकाव तथा सम्पूर्ण ग्राम पंचायत में फॉगिंग की जाये।
डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान एंव लार्वा की पहचान हेतु घर-घर चैकिंग अभियान के दौरान मानस मित्तल, खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद, सुबोध जोशी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादराबाद, कुलदीप सैनी, क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी, विकास चौहान, ग्राम प्रधान, तनुज चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्रीय युवक मंगल दल/महिला मंगल दल सहित सम्पबन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।