लावारिस शव की शिनाख्त कर हत्यारे तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

लावारिस शव की शिनाख्त कर हत्यारे तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

गिरफ्तारी से बचने के लिए ट्रेन से भागने की तैयारी में था अभियुक्त

दोस्त निकला हत्यारा, मामूली विवाद पर पत्थर से सिर कुचल की थी हत्या

इंसाफ दिलाने के लिए भागदौड़ कर रही पुलिस टीम ने अभियुक्त रेलवे स्टेशन से दबोचा

कोतवाली ज्वालापुर थाना क्षेत्रान्तर्गत आर्य नगर चौक के पास एक अज्ञात पुरूष का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्ट्या मृत्यु का कारण वाहन की चपेट में आना प्रतित हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई व शव को जिला अस्पताल स्थित शवग्रह में रखवाया गया। लगातार प्रयास के पश्चात शव की पहचान जयदेव निवासी बंगाल के रूप में हुई जो काफी समय से ज्वालापुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था।

प्रकरण में दिनांक 14/09/2023 को वादी राजेश खंडूजा पुत्र आर.डी खंडूजा निवासी आर्य नगर चौक ज्वालापुर की लिखित शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 691/2023 धारा 302 भा0द0वि पंजीकृत किया गया। दर्ज मुकदमें में हत्या की संभावना को परखते हुए रेल चौकी प्रभारी विकास रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई। विवेचना के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने 15.09.2023 को एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन ज्वालापुर से दबोचा।

पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह मृतक के साथ काफी वर्षों से मजदूरी कर रहा था। साथ में नशा करने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर अभियुक्त ने भारी पत्थर से सिर कुचलकर साथी की हत्या कर दी और गिरफ्तारी के डर से जिले से बाहर भागने की जुगत में रेलवे स्टेशन पहुंच गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- मोहन पुत्र शिव जी बैठा निवासी भवानीपुर थाना संग्रामपुर मोतिहारी जिला बिहार

पुलिस टीम
S.S.I. संतोष सेमवाल, S.I. विकास रावत (चौकी प्रभारी रेल) S.I. वजिन्द्र नेगी, S.I. गिरीश चंद,C रणवीर सिंह,C अजय पंवार, C संदीप कुमार, C अमित गॉड,C हसलवीर रावत,C गणेश तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।