बेलड़ा प्रकरण में न्याय मांगने के लिए बैठे धरने पर लोगो के खिलाफ आयोग के पत्र पर एसएसपी ने लिया संज्ञान, 04 अभियुक्तो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

बेलड़ा प्रकरण में न्याय मांगने के लिए बैठे धरने पर लोगो के खिलाफ आयोग के पत्र पर एसएसपी ने लिया संज्ञान, 04 अभियुक्तो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग की छवि धूमिल करने का है मामला, आयोग ने जताई नाराजगी

आरोपियों में 02 अधिवक्ता भी हैं शामिल, आयोग पर लगाए थे वादाखिलाफी के आरोप

कोतवाली रुड़की

सचिव, उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग द्वारा प्रेषित पत्र का संज्ञान लेते हुए कोतवाली रुड़की में 04 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 575/ 23 धारा 34, 188, 228, 469 आईपीसी दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी गई है।

पत्र में आयोग द्वारा बेलड़ा प्रकरण में 21.9.2023 को रविदास घाट रुड़की पर धरना प्रदर्शन के दौरान बैनर बनाकर अनुसूचित जाति आयोग की गरिमामय छवि को खराब करने एवं दुष्प्रचार कर संवैधानिक संस्था की गरिमा को भंग करने सम्बन्धित तथ्य का खुलासा करते हुए नियमानुसार विधि सम्मत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

उल्लेखित पत्र के अनुसार पुलिस द्वारा एडवोकेट संजीव वर्मा, एडवोकेट योगेश कुमार, कुलदीप व रणवीर गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।