उत्तराखंड राज्य में कार्यरत 16500 विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों की नौकरी को बचाने के लिए राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार के द्वारा श्री रविंद्र जुगरान जी का आभार एवं अभिनंदन किया गया।

उत्तराखंड राज्य में कार्यरत 16500 विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों की नौकरी को बचाने के लिए राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार के द्वारा श्री रविंद्र जुगरान जी का आभार एवं अभिनंदन किया गया।

लक्सर राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार के 20 जुलाई 2021 को एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष मे एसोसिएशन द्वारा वर्षगांठ का कार्यक्रम सरकार की एसओपी तथा पूरे कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र जुगरान जी थे जो की उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और दो बार पूर्व दर्जाधारी मंत्री भी रहे है। । श्री रविन्द्र जुगरान जी ने हमारे 16500 शिक्षकों को विशिष्ट बी टी सी अमान्य होने के प्रकरण से मुक्ति दिलवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। इस लिए आज एसोसिएशन के गठन के एक साल होने पर रविन्द्र जुगरान जी का हार्दिक अभिनंदन व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहां की संगठन में जो चुनाव होंगे उसमें जिले की सभी आम शिक्षक भाग लेंगे और इस एसोसिएशन में डेलिगेट की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। महामंत्री दर्शन सिंह पवार ने संगठन के उद्देश्य के बारे मेंविस्तार से बताया तथा संगठन द्वारा एक वर्ष की उपलब्धियों को सभी उपस्थित सदस्यों के सामने रखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए रविंद्र जुगरान का विराट परिचय जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण भट्टाचार्य के द्वारा वर्णन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शिवा अग्रवाल के द्वारा किया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री घनश्याम जी के द्वारा की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र जुगरान जी के द्वारा सभी शिक्षकों को 16290, पुरानी पेंशन, एसीपी का लाभ दिलवाने के लिए पूरा सहयोग करेंगे एवं उसके लिए जितना संघर्ष करना पड़ेगा उतना संघर्ष करके यह हक शिक्षकों को शीघ्र अति शीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, लक्सर की अध्यक्ष अमरक्रांति मंत्री चंद्रकांत बिष्ट, बहादराबाद के अध्यक्ष अमरीश चौहान मंत्री नरेंद्र मैथानी खानपुर के अध्यक्ष प्रमोद अधाना मंत्री परविंद्र गुप्ता, रुड़की के अध्यक्ष गेंदा सिंह मंत्री नरेंद्र सैनी भगवानपुर के अध्यक्ष श्री अवनीस सैनी, मंत्री सुशील सहगल, नारसन के अध्यक्ष श्री हरवीर सिंह एवं मंत्री अनिल कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि कुमार गोस्वामी सौरभ भारद्वाज अजय चौहान कुंवर सिंह ईशम सिंह अश्विनी कुमार कुशाल सिंह ,कुलदीप सिंह श्रीमती नीलम, श्रीमती संजय कुमारी श्रीमती निर्मला मैठाणी, श्रीमती मधु उपाध्याय ,श्रीमती नीतू सहित अन्य सम्मानित शिक्षक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।