ग्राम पंचायत औरंगाबाद में रैली निकाल कर ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

ग्राम पंचायत औरंगाबाद में रैली निकाल कर ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

स्वच्छता चयन श्रेणी में क्रम और मौजूदा स्तर की निरंतरता को बनाए रखना आवश्यक निदेशक स्वजल
15 वें वित से अधिक से अधिक धन स्वच्छता पर ग्राम पंचायतें कर सकती हैं खर्च संयुक्त निदेशक
हरिद्वार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायतों में अभियान में निरंतर जारी है । रविवार को इसी क्रम में ग्राम पंचायत औरंगाबाद में निदेशक स्वजल आइएएस कर्मेन्द्र सिंह और संयुक्त निदेशक पंचायती राज विभाग हिमालयी जोशी पेटवाल ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ रैली निकाली । उन्होंने न केवल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, बल्कि प्रेरित करने के लिए सफाई भी की । ग्राम प्रधान कमलेश देवी, जिला पंचायत सदस्य विमलेश चौहान और ग्राम वासियों के साथ अभियान में शामिल होने पहुंचे निदेशक स्वजल कर्मेन्द सिंह ने कहा कि जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में राज्य में प्रथम स्थान मिला है । इसके निरंतरता और स्तर को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है । इस सतत प्रयास में ग्राम पंचायतवासी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और ग्राम स्वच्छता समिति से जुड़े सभी सदस्यों की अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कुल 9 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया ।
संयुक्त निदेशक पंचायती राज विभाग हिमालयी जोशी पेटवाल ने कहा कि 15 वें वित्त के टाइड फंड जो 30% स्वच्छता और पेयजल के लिए ग्राम पंचायत में आरक्षित है । उसमें शेष 60 से 70 फीसद धन स्वच्छता पर ग्राम पंचायतें खर्च कर सकती हैं ।इसमें किसी प्रकार से कोई बाधा नहीं है । ग्राम पंचायत में स्वच्छता के आधार पर कई बीमारियों से बचा जा सकता है । दोनों अधिकारियों ने वर्तमान में डेंगू के प्रकोप को लेकर भी चिंता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है । कार्यक्रम में स्वजल के प्रबंध निदेशक केएन तिवारी व नोडल अधिकारी स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने दो अक्टूबर तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार स्वजल वीरेंद्र भट्ट, डॉ लोकेंद्र सिंह चौहान इकाई समन्वयक तकनीकी सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।