जायेगा सहयोग जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल ने योग गुरु बाबा रामदेव से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच सकारात्मक माहौल में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा योग गुरु बाबा रामदेव से की भेंट

खुशनुमा माहौल में हुई बैठक में दोनों ओर से एक दूसरे को दिया गया सही कार्य का भरोसा

एसएसपी द्वारा हाल के दिनों में पतंजलि के नाम पर साइबर ठगी से जुड़े मुकदमों में कार्रवाई का भरोसा दिलाया

पुलिस को फिट रखने में योगगुरु बाबा रामदेव द्वारा आयुर्वेद के माध्यम से दिया जायेगा सहयोग

जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल ने योग गुरु बाबा रामदेव से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच सकारात्मक माहौल में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

एसएसपी ने हाल के दिनों में पतंजलि के नाम पर साइबर ठगी से जुड़े मुकदमों में कार्रवाई का भरोसा दिलाया साथ ही दिनभर धूप व बारिश में ड्यूटी देने वाले यातायात पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस और सिविल पुलिस के जवानों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए पतंजलि किस प्रकार योग और आयुर्वेद के माध्यम से सहयोग कर सकता है, इस पर भी चर्चा हुई जिसपर बाबा रामदेव ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बाबा रामदेव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गौशाला का भ्रमण कराते हुए गायों की विशेषताएं बताई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने हाथ से गाय को रोटी भी खिलाई।

वहीं, दूसरी तरफ लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद और मंगलौर विधायक शरबत करीम अंसारी ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कैंप कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश