आचार्यकुलम् संस्कृति व संस्कारों का श्रेष्ठतम् शिक्षण संस्थान: स्वामी रामदेव जी महाराज

आचार्यकुलम् संस्कृति व संस्कारों का श्रेष्ठतम् शिक्षण संस्थान: स्वामी रामदेव जी महाराज

संस्कृत व संस्कृति से प्राप्त संस्कारों से विद्यार्थियों का रूपांतरण किया जाता है – स्वामी जी

हरिद्वार, 28 सितम्बर। आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम् में आज ऋषि कुमार एवं ऋषि कुमारियों के उत्तराखंड संस्कृत अकादमी (उत्तराखंड सरकार) द्वारा आयोजित विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यालय का ध्वजोत्तोलन करने पर अभिनन्दन किया गया।
उल्लेखंनीय है कि कनिष्ठ वर्ग की गीत व नृत्य प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् प्रथम जबकि आशुभाषण व श्लोकोच्चारण में द्वितीय स्थान पर रहा। साथ ही वरिष्ठ वर्ग की गीत प्रतियोगिता में प्रथम व नृत्य प्रतियोगिता तृतीय स्थान पर रहा।
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर पतंजलि योगपीठ के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों में हमारे पूर्वज ऋषियों द्वारा स्थापित अर्वाचीन संस्कारों का आधान संस्कृत व संस्कृति के माध्यम से कराया जाता है। इन संस्कारों से पोषित नन्हें बच्चों का जीवन पूरी तरह रूपांतरित हो जाता है।
इस अवसर पर आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा आदरणीया डॉ. ऋतंभरा शास्त्री सहित प्राचार्या श्रीमती आराधना कौल ने विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया।

इस पावन अवसर पर स्वामी असंगदेव, स्वामी अर्जुनदेव सहित सभी आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।