प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत मण्डपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आकाक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के लिये ’’संकल्प सप्ताह कार्यक्रम’’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम से वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से सम्पूर्ण देश के ग्राम पंचायत स्तर तक के ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी जुड़े हुये थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत मण्डपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आकाक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के लिये ’’संकल्प सप्ताह कार्यक्रम’’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम से वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से सम्पूर्ण देश के ग्राम पंचायत स्तर तक के ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी जुड़े हुये थे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से सम्पूर्ण देश को सम्बोधित करने के साथ ही भारत मण्डपम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा देश के विभिन्न ब्लाकों के लोगों से उनके क्षेत्र में हो रही प्रगति आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बातचीत की।
आकाक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के लिये, ’’संकल्प सप्ताह कार्यक्रम’’ के उद्घाटन समारोह से जिला मुख्यालय विकास भवन रोशनाबाद सभागार हरिद्वार से वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, जिला पंचायत प्रतिनिधि तथा जिला स्तरीय अधिकारी, विकासखण्ड मुख्यालय से विकास खण्ड प्रतिनिधि एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं पंचायत स्तर के अधिकारी शामिल हुये।

इस अवसर पर विकास भवन रोशनाबाद सभागार में सदस्यगण जिला योजना समिति, पीडी के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, जिला सांख्यिकीय अधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, ए0आर0 कोआपरेटिव पी0एस0 पोखरिया, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष शाक्य सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण