एडिशनल सी.एम.ओ. और ड्रग इंस्पेक्टर ने एक क्लिनिक किया सील अभी कुछ दिन पहले ही दस्तावेज न दिखाने पर जड़ा था ताला, दबंगई दिखा संचालक ने ताला तोड़ा।

 

एडिशनल सी.एम.ओ. और ड्रग इंस्पेक्टर ने एक क्लिनिक किया सील

अभी कुछ दिन पहले ही दस्तावेज न दिखाने पर जड़ा था ताला, दबंगई दिखा संचालक ने ताला तोड़ा।

हरिद्वार। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने औरंगाबाद में एक क्लिनिक को सीज करने की कार्यवाही की,जिससे क्षेत्र के क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया था

आपको बतादे अभी कुछ दिन पहले ही ड्रग इंस्पेक्टर ने छेत्र में क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों के लिये एक अभियान चलाया था जिस पर वहाँ मौजूद व्यक्ति को विपुल क्लिनिक के वैध दस्तावेज दिखाने को कहा था,तो वही ड्रग इंस्पेक्टर ने दस्तावेज ना दिखाने पर क्लीनिक पर ताला जड़ दिया था और संबंधित विभाग में क्लिनिक से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था लेकिन क्लिनिक संचालक ने दबंगई दिखाते हुये ताला तोड़ कर फिर से क्लीनिक संचालित कर लिया था,तो वही इस पूरे मामले पर ड्रग इंस्पेक्टर ने हरिद्वार सी.एम.ओ. को इस बाबत जानकारी दी, जिसके बाद सी.एम.ओ. के निर्देश पर एडिशनल सी.एम.ओ.पंकज जैन और ड्रग इंस्पेक्टर ने सयुक्त रूप से मौके पर पहुँच छापा मार क्लिनिक को सीज कर दिया, तो वही अधिकारियों का कहना है कि इस क्लीनिक में जो पैथलॉजी लेब भी संचालित हो रही थी जिसके मानक पूरी तरह से वैध नही लग रहे थे तो इस पर भी जाँच कर कार्यवाही की जायेगी,साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने अन्य क्लिनिक संचालकों व मेडिकल संचालकों को हिदायत देकर कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जायेगा,और इसलिये दवाइयों का सही तरीके से रख रखाव रखे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते,क्योंकि दवा को सही स्टोरेज ना मिलने से उसका असर तो कम होगा ही और अगर दवाई की वैधता समाप्त हो जाये तो उसका गलत रिएक्शन भी सामने आ सकता है इसलिये दवाइयों को रखते समय मेडिकल स्टोर संचालकों को सावधानियां बरतनी चाहिये, साथ ही उन्होंने दवा उपभोगताओं से भी कहा कि उचित मेडिकल स्टोरों से ही दवा खरीदे,और कुशल चिकित्सको से ही अपना उपचार करवाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।