ग्राम बहादुरपुर जट में मंगलवार की देरश्याम को ग्राम प्रधान राजेश वर्मा व धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने रामरामलीला का फीता काटकर किया शुभारम्भ।

ग्राम बहादुरपुर जट में मंगलवार की देरश्याम को ग्राम प्रधान राजेश वर्मा व धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने रामरामलीला का फीता काटकर किया शुभारम्भ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामचन्द्र ने आदर्श चरित्र की परिभाषा दी है हमें उनके चरित्र का अनुसरण करना चाहिए उन्होंने कहा कि सभी पात्रों और कमेटी के लोगों को रामलीला को शांतिपूर्ण संपन्न करना चाहिए उन्होंने कहा कि सभी धर्म के लोग रामलीला को देखने आना चाहिए जिससे आपसी सौहार्द बढ़ेगी, इस अवसर पर रामलीला के डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी कलाकारों ने 20 दिन पूर्व अपनी रियासत की है और सभी कलाकार  गांव के ही हैं कोई भी कलाकार बाहर से नहीं लाया गया है सभी कलाकार कुशल अभिनय करते हैं उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी बहादुरपुर जट्ट आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने वाली है जिसमें सभी वर्ग के लोग आकर रामलीला को देखते हैं  रामलीला के शुभारंभ में श्रवण कुमार का नाटक दिखाया गया श्रवण कुमार अपने माता और पिता को कावड़ में बैठा कर तीर्थ करने जाते हैं जब श्रवण कुमार एक नदी के तट पर पानी भरने के लिए जाता है तो दशरथ का तीर उन्हें जाकर लगता है और उसकी मृत्यु हो जाती है श्रवण कुमार के माता-पिता दशरथ को श्राप देते हैं कि जिस प्रकार मै पुत्र के विलाप में तड़प रहा हूं उसी प्रकार तुम भी पुत्र के विलाप में तड़प तड़प कर मरोगे दूसरी और रावण विभीषण और कुंभकरण घनघोर वन में घोर तपस्या कर ब्रह्मा को प्रसन्न करते है  ब्रह्मा ने प्रसन्न होकर उन्हें मनवंचित वर देते हे श्रवण कुमार का अभिनय सागर प्रजापति और दशरथ का अभिनय कृष्ण पाल चौधरी ने किया  रावण का अभिनय ललित चौधरी विभीषण अभिनय  अजमेर कश्यप और कुंभकरण का अभिनय राकेश उर्फ कुक ने किया।

इस अवसर पर रामलीला के प्रधान चौधरी धीर सिंह, राकेश, कुकू ,डायरेक्टर धर्मेन्द्र सिंह चौहान ,ललित कुमार, कृष्ण पाल चौधरी, शिव चौधरी, अमित सैनी, रमेश कुमार,पवन कश्यप, रवि कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, जिवेंद्र तोमर, दीपक पाल,चंद्र किरण सिंह, आयुष तोमर, छोटन लाल, नीटू कुमार, फकीरचंद वर्मा, डॉक्टर विनोद चौधरी, सुभाष चौधरी ,प्रदीप पाल,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।