हरिद्वार डॉ0 भीमराव अंबेडकर एकता मंच के पदाधिकारीओ ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को एशियन गेम में कांस्य पदक जीतने पर उनके आवास पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर एवं गुलदस्ता देकर और सोल उठाकर उनका जोरदार स्वागत किया l

हरिद्वार डॉ0 भीमराव अंबेडकर एकता मंच के पदाधिकारीओ ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को एशियन गेम में कांस्य पदक जीतने पर उनके आवास पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर एवं गुलदस्ता देकर और सोल उठाकर उनका जोरदार स्वागत किया l

 इस अवसर पर वंदना कटारिया ने कहा कि हमारे समाज के गरीब के छात्र-छात्राओं को खेल के लिए आगे आना चाहिए और देश सेवा करनी चाहिए खासकर देश की महिलाओं को खेलों में अधिक रुचि होनी चाहिए उन्होंने कहा कि देश में हर क्षेत्र में महिला ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य कर रही हैं  उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की देन है जो आज मैं यहां तक पहुंची हूं पुराने समय में महिलाओं को ना तो पढ़ने का अधिकार था ना खेलने का अधिकार था पूरे देश की महिलाएं बाबा साहब की आभारी हैं उन्हीं के संविधान के अनुसार ही सभी लोगो को समानता का अधिकार मिला है।

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष तीरथपाल रवि ने कहा कि पूरे देश में रविदास समाज का नाम रोशन करने वाली बहन वंदना कटारिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और हमारी बहन ऐसे ही देश के लिए और समाज के लिए खेलते रहे और दिन पर दिन तरक्की को आकर्षित हो उन्होंने कहा कि  देश की महिलाओं को बहन-वंदना कटारिया  से प्रेरणा लेनी चाहिए  और समाज की अधिकतर बच्चों को खेलकूद के मैदान में आकर देश सेवा करनी चाहिए। समाजसेवी सेवाराम भारती ने कहा कि भारत सरकार को जिले स्तर पर खेलकूद के विद्यालय स्थापित करने चाहिए जहां बच्चा कक्षा एक से ही खेल कूद में निपुण हो सके और देश दुनिया में भारत का परचम लहरा सके। ऐसे कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सामाजिक स्तर पर एवं राजनीतिक स्तर पर भी सम्मानित करना चाहिए ताकि छात्र-छात्राओं का मन मनोबल बढ़ा रहे हैं 

 इस अवसर पर C P  सिंह , विजय पाल,विजयपाल, अजीत कटारिया ,सतपाल शास्त्री, शेखर कटारिया, राजवीर कटारिया, हरपाल मौर्य, प्रकाश, चंद चरण सिंह, नरेश कुमार, अशोक कुमार, मास्टर यशदीप सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।