जिलाधिकारी धीराज सिंह  गर्ब्याल ने अधिकारियों से अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। 

 जिलाधिकारी धीराज सिंह  गर्ब्याल ने अधिकारियों से अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। 

जिलाधिकारी ने एसडीएम लक्सर से अवैध खनन की रोकथाम के लिये अब तक क्या-क्या कार्रवाई की, के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अब तक इस सम्बन्ध में छापेमारी की पांच कार्रवाई की जा चुकी है। इसी तरह उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली तो पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सम्बन्ध में इधर  46 वाहन सीज किये गये, परिवहन विभाग ने ब्यौरा देते हुये बताया कि उनके द्वारा 48 वाहन सीज किये गये तथा वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने छह वाहनों को सीज किया। बैठक में इस सम्बन्ध में भी विचार हुआ कि खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को जो खनन सामग्री ले जाने की अनुमति दी जाती है, उसमें रूट का भी उल्लेख अवश्य होना चाहिये। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को  निर्देश दिये कि खनन सामग्री का जहां पर भी भण्डारण होता है, वहां पर भण्डारण के लिये जो नियम-पानी का छिड़काव, क्षमता के अनुसार सामग्री का भण्डारण, निर्धारित शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं आदि  पर भी पूरा ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध खनन की रोकथाम के लिये आपसी सामंजस्य तथा संवाद स्थापित करते हुये संयुक्त रूप से समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई नामित विभाग करना सुनिश्चित करें तथा अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसडीएम लक्सर  गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त, कुलवन्त सिंह चौहान , एसीएफ वन विभाग सुश्री संदीपा शर्मा, नवल किशोर, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।