हरिद्वार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, नई दिल्ली में विचाराधीन वाद वी0के0 त्यागी बनाम उत्तराखण्ड राज्य एवं अन्य के सम्बन्ध में मा0 एन0जी0टी0 द्वारा विगत 10 अक्टूबर2023 को सुनवाई करते हुये दिये गये निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, नई दिल्ली में विचाराधीन वाद वी0के0 त्यागी बनाम उत्तराखण्ड राज्य एवं अन्य के सम्बन्ध में मा0 एन0जी0टी0 द्वारा विगत 10 अक्टूबर2023 को सुनवाई करते हुये दिये गये निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह ने एन0जी0टी0 द्वारा विगत 10 अक्टूबर2023 को सुनवाई करते हुये दिये गये निर्देशों के अनुपालन में बी0डी0ओ0 भगवानपुर, रूड़की, लक्सर एवं खानपुर को निर्देशित किया कि वे सोलानी नदी के रिजुवनेशन के सम्बन्ध में वृृक्षारोपण हेतु स्पष्ट एवं विस्तृत प्लान तैयार कर 01 सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने परियोजना निदेशक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, जगजीतपुर हरिद्वार को निर्देशित किया कि वे 01 सप्ताह में सोलानी नदी में गिरने वाले नालों को टैप करने हेतु एस0टी0पी0 निर्माण के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश रूड़की से इस क्रम में अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की अद्यतन स्थिति से अवगत करायें। 

 पी0एल0 शाह ने बैठक में एनजीटी के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, रूड़की एवं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को निर्देश दिये कि वे संयुक्त सर्वे कर सोलानी नदी के किनारे पड़ने वाली नदी भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट देने के साथ ही सिंचाई विभाग, प्लड प्लैन जोनिंग के निर्धारण के सम्बन्ध में भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे मधुमक्खी पालन एवं औषधीय जड़ी- बूटी उत्पादन के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट यथाशीघ्र देना सुनिश्चित करें। इसी तरह उन्होंने वन विभाग के प्रतिनिधि को बाम्बू प्लांटेशन के सम्बन्ध में प्लान तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में एनजीटी के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय रूड़की के प्रतिनिधि को सोलानी नदी में गिरने वाले नालों के सैम्पल टेस्टिंग की रिपोर्ट यथाशीघ्र भेजने के निर्देश दिये। 

इस अवसर पर  ज्वांईट मजिस्टेट  रूड़की अभिनव शाह, प्रोजेक्ट मैनेजर, गंगा पेयजल निगम सुश्री मिनाक्षी मित्तल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, रूड़की एस0पी0 गुप्ता, बी0डी0ओ0 रूड़की, एस0पी0 थपालियाल, जिला उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, वन क्षेत्राधिकारी  रूड़की विनय कुमार राठी, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग रूड़की पी0एल0 नौटियाल, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग रूड़की जे0एस0 ज्याडा़, एच0आर0एस0, बहादराबाद अमर जीत शाह, ए0बी0डी0ओ0 ब्लॉक लक्सर शीषपाल सिंह, उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रूड़की सुश्री स्वाति कालरा, ए0डी0ओ0पी0, खानपुर दिनेश सेमवाल, जिलेदार सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश देवेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।