48 घंटे के भीतर हत्या के मुख्य आरोपी सहित 03 आरोपी अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

48 घंटे के भीतर हत्या के मुख्य आरोपी सहित 03 आरोपी अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

मेडिकल कराकर वापस आ रहे पीड़ितों पर किया था जानलेवा हमला

मृतक के घर में घुस कर लाठी डंडों से पीट पीट कर युवक को उतारा था मौत के घाट

मृतक के भाई की तहरीर पर प्रभावी धाराओं में तत्काल हुआ था दर्ज मुकदमा

 घटना गंभीर है, दोषियों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा, गलती करने वाले सभी जेल जाएंगे – “एसएसपी हरिद्वार

 कोतवाली मंगलौर में लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र देकर बताया कि विपिन व 12 अन्य अभियुक्तों ने पहले शिकायतकर्ता के घर में घुस कर गाली गलौज व मारपीट की व जब परिजन मेडिकल कराकर लौट रहे थे तो रास्ते में घात लगाकर पुनः पीड़ित परिवार पर हमला किया जिसमें लाठी डंडों से की जा रही मारपीट के कारण शिकायतकर्ता के भाई सूर्य की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा 147, 148, 149, 302, 323, 452, 504, 506 आईपीसी दर्ज किया गया।

जगन्य अपराध में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों में दबिश देते हुए 48 घंटे के भीतर 03 अभियुक्तों को लंढोरा से किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डे भी बरामद किए गए।

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- विशाल पुत्र जगदीश निवासी अकोडा खुर्द कोतवाली लक्सर

2- विपिन उर्फ रावण पुत्र ओमप्रकाश निवासी कस्बा लंढोरा कोतवाली मंगलौर हरिद्वार

3- विक्की पुत्र जगपाल निवासी हरिजन बस्ती वार्ड नंबर एक कस्बा लंरोरा मंगलौर

बरामद माल

घटना में प्रयुक्त लाठी और डंडे

पुलिस टीम

1-वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार

2-उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह

3-हेड कांस्टेबल शूरवीर

4-कांस्टेबल मनीष

5-कांस्टेबल अरुण चमोली

6-कांस्टेबल दिनेश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।