हरिद्वार कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या सोमवार को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची,कुलपति डॉ0 चिन्मय पांड्या द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इसके बाद विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

हरिद्वार कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या सोमवार को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची,कुलपति डॉ0 चिन्मय पांड्या द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इसके बाद विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर(मध्य क्षेत्र) का यह आयोजन कुल 9 दिनों तक चलेगा जिसका कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्लेटफार्म है, जो विद्यार्थियों को जीवन जीने का सही तरीका बताता है और उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए, उसके बारे में अवगत करवाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है और सच्चाई व अच्छाई के मार्ग पर चलकर देश को उन्नति व प्रगति के रास्ते पर आगे लेकर जाना है व हमें सब को साथ लेकर आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का नारा भी यही है कि मैं नहीं, पहले आप। राष्ट्रीय सेवा योजना का कोई धर्म नहीं है बल्कि यह सब के साथ समान व्यवहार करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समय-समय पर समाज में फैली कुरीतियों और अज्ञानता को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है। साथ ही उन्होंने राज्यों से आये प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना(लखनऊ)  वीएस कबीर, कुलपति शरद पांधी सहित विश्वविद्यालय के अध्यापकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।