हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील भगवानपुर में आम जन की समस्याओं को सुना। 

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील भगवानपुर में आम जन की समस्याओं को सुना। 

तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित कुल 48 प्रकरण आये, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य का, प्रकरण में लगने वाले समय के अनुसार यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये। 

तहसील दिवस में सर्वश्री आकाश वर्मा इब्राहिमपुरमसाई, विजय कुमार चुड़ियाला, कृष्णपाल, रामचरण शाहपुर ने रास्ता/चकरोड खुलवाने के सम्बन्ध में अपने आवेदन प्रस्तुत किये, जिस पर जिलाधिकारी ने भौतिक निरीक्षण कर रास्ता/चकरोड खुलवाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इसी प्रकार प्रवीण कुमार ने विद्युत के सम्बन्ध में, श्रीमती पिंकी देवी, अर्चना भगवानपुर व महिपाल द्वारा तटबंध बनवाने/संशोधित किये जाने,रामचरण शाहपुर द्वारा पानी की निकासी किये जाने,नवाब द्वारा दाखिल खारिज करवाए जाने, सुखबीर, बलराम मोहड़ी, नीरज कुमार, तेजपाल तथा सुशील कुमार भगवानपुर द्वारा पैमाइश कराये जाने, आकाश सैनी, इशक लाल शाहपुर द्वारा अतिवृष्टि से हुये नुकसान का मुआवजा दिलाये जाने, ओमपाल मोहितपुर, नरेश कुमार भगवानपुर द्वारा कानूनी कार्यवाही किये जाने, नूर हसन चुड़ियाल द्वारा वाद की नकल उपलब्ध कराये जाने, बाबूराम धीरमगढ़ द्वारा अवैध कब्जा हटाये जाने, संदीप त्यागी आनंदपुर बिजली कनेक्शन जुड़वाने, भूपेंद्र कुमार हबीबपुर द्वारा अवैध निर्माण हटाये जाने, लियाकत शाहपुर द्वारा सफाई कराये जाने, सुभाष चंद्र द्वारा कब्जा हटवाए जाने आदि से सम्बन्धित अपने-अपने प्रकरण प्रस्तुत किये, जिन्हें जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने ध्यानपूर्वक सुना, जिनका तत्काल निराकरण हो सकता था, उनका निराकरण किया गया तथा अन्य समस्याओं का किस ढंग से निराकरण करना है, के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।  

 इस अवसर पर विधायक भगवानपुर श्रीमती ममता राकेश, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, के0एन0 तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, चकबन्दी अधिकारी दीवान सिंह नेगी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, तहसीलदार हरिहर उनियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।