शिक्षक के घर हुए गोलीकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

 शिक्षक के घर हुए गोलीकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

बिपुल भांकले व बाल अपचारी के बीच बीएसएम कॉलेज में हुई मामूली सी नोकझोंक बदली गोलीकांड में

अपने 02 साथियों के साथ बिपुल भांकले से बदला लेने पहुंचा था बाल अपचारी

घर की जानकारी न होने पर बिपुल भांकले समझ पड़ोसी पर कर दिया फायर

घटना में शामिल 01 आरोपी को दबोचा, बाल अपचारी व एक अन्य की तलाश जारी

तमंचा 315 बोर बरामद

इस सनसनीखेज घटना के बेहतर खुलासे पर कोतवाली गंगनहर पुलिस की कार्यशैली को लोगों ने सराहा

जरा सी बात पर आजकल के बच्चे बड़ा कदम उठा लेते हैं, जो चिंता का विषय है, बदलते परिवेश में परिवार के बुजुर्गों को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए :: एसएसपी हरिद्वार

 वादी बृजेश पाल सिंह, शास्त्री नगर रुड़की कोतवाली गंगनहर द्वारा तीन अज्ञात लडको के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में मु०अ०सं० 725/23 धारा 307 दर्ज करवाया था।

पेशे से शिक्षक के घर पर इस प्रकार की वारदात होने से आसपास के पूरे क्षेत्र समेत जनपद में सनसनी फैल गई। छोटी बड़ी हजारों बातों का ध्यान रखते हुए गंगनहर कोतवाली पुलिस द्वारा हर एंगल से उक्त गोलीकाण्ड को खंगालते हुए जब जानकारी जुटाई तो शुरूआत में वादी मास्टर बृजेश एवं पडोसी विकास, जिनके घर पर फायरिग की गयी थी, की किसी से किसी प्रकार की कोई दुश्मनाई सामने नही आने पर पुलिस टीम द्वारा जब उक्त घटनाक्रम को और गहराई से खंगाला गया तो चौंकाने वाला परिणाम निकल कर आया।  दरअसल मुकदमा वादी मास्टर बृजेश पाल जिन के घर पर फायरिंग की गई थी के पडोस में रहने वाले विक्रांत पुत्र विकास के घर पर रहने वाले उसके रिश्तेदार विपुल भाकले निवासी भांकला रामपुर उ0प्र0 जो बीएसएम डिग्री कॉलेज मे बीए प्रथम वर्ष का छात्र है, विक्रांत के घर पर बीच-बीच में रहकर परीक्षा की तैयारी करता था, की एक बाल अपचारी निवासी मीरगपुर हाल गणेशपुर रूडकी से किसी बात को लेकर बीएसएम डिग्री कॉलेज पर कुछ दिन पूर्व बहसबाजी हो गयी थी, जिसके परिणाम स्वरूप उक्त घटना का बदला लेने के लिए बाल अपचारी ने अपने 02 अन्य साथियो के साथ मिलकर उक्त विपुल भाकले को मारने का प्रोग्राम बनाया तथा जानकारी के मुताबिक जिस दिन फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया उस दिन विपुल भाकले अपने रिश्तेदार विक्रांत के घर पर आने वाला था लेकिन अभि0गणों को विपुल भाकले की सही लोकेशन एवं घर का सही पता न होने के कारण मास्टर बृजेश पाल को घर में गेट के अन्दर खडा देखकर एवं ये आभास होने पर कि “यही विपुल भाकले है”, इन लोगों ने मास्टर बृजेश पाल को विपुल भाकले समझते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। फायरिंग कर तुरंत मौके से फरार हो गये।

कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा उक्त घटना की जांच में सामने आए एक अभि0 भाविक तोमर को जनपद देहरादून रिंग रोड एक होटल से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की।

कोतवाली गंगनहर पुलिस की इस त्वरित एवं सटीक कार्रवाई पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- भाविक तोमर उर्फ हर्ष पुत्र आकेश तोमर निवासी गली नंबर 02 सेक्टर ए गणेशपुर रुड़की कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी

1- एक अदद तमंचा 315 बोर

पुलिस टीम

1. SHO अमरजीत सिंह कोतवाली गंगनहर

2. SSI जहांगीर अली को0 गंगनहर 

3. SI विपिन कुमार को0 गंगनहर 

4. SI अशोक को0 गंगनहर 

5. SI बलवंत पंवार को0 गंगनहर 

6. उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट

7- हेड कांस्टेबल 365 अमित शर्मा को0 गंगनहर 

8- हेड कांस्टेबल 261 यूनुस बेग को0 गंगनहर 

9- हे0का अशोक तिवारी

 सीआईयू टीम

1.दिलबर सिंह नेगी सीयू प्रभारी रुड़की

2.मुख्य आरक्षी सुरेश रमोला

3.मुख्य आरक्षी अशोक

4.कांस्टेबल राहुल 

5.कांस्टेबल नितिन

6.कांस्टेबल रविंद्र खत्री

7.कांस्टेबल वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।