जनसेवा टीम के अलीपुर आनंद नगर गांव में सक्रिय होने से बहुत सारे अटके हुए कार्य पूर्ण हो रहे हैं। सभी गांव वालों का साथ जनसेवा टीम को मिल रहा है।

जनसेवा टीम के सभी सदस्य लगातार गांव के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। जनसेवा टीम के अलीपुर आनंद नगर गांव में सक्रिय होने से बहुत सारे अटके हुए कार्य पूर्ण हो रहे हैं। सभी गांव वालों का साथ जनसेवा टीम को मिल रहा है। गांव के सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में जनसेवा टीम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में गांव के श्मशान घाट का काया पलट भी शामिल है। जनसेवा टीम और ग्रामवासियों की लगातार मेहनत और लगन से श्मशान घाट में सौंदर्यकरण का कार्य हो पाया है। जनसेवा टीम के सदस्य भगवानदास ने बताया है कि श्मशान घाट का कुछ शेष हिस्सा कभी भी सौंदर्य करण से वंचित है जिस पर लगातार जन सेवा टीम कार्य कर रही है। जल्दी ही शेष बचे हिस्से का सौंदर्य करण करवाने की कोशिश जारी है। जनसेवा टीम के सदस्य लगातार शमशान घाट की साफ सफाई व देखभाल करते हैं। श्मशान घाट की कुछ हिस्सा काफी गहराई में था। जिसे आज सभी ने मिलकर ट्रैक्टर की मदद से भरने का कार्य किया। लगभग 6 घंटे लगातार ट्रैक्टर चलाकर जगह को समतल किया गया। आज किए जाने वाले कार्यों में जनसेवा टीम के सदस्य भगवानदास, खजान सिंह, विशेष, नागेंद्र,सुरेश,देव कुमार, मोहित,राजन, दलेल सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार, समय सिंह, संजय कौशल, नवीन, किशन इत्यादि शामिल रहे। जनसेवा टीम के सदस्य बहादराबाद अंडरपास से लेकर लल्लापुर नाले तक सड़क के किनारे लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की देखभाल भी लगातार करते हैं। सड़क के किनारे लाइटें लगी होने से रात्रि में राहगीरों को गांव के रास्ते से आने-जाने में किसी प्रकार का भी भय नहीं रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण