बहादराबाद ब्लॉक के आत्मलपुर बोंगला शाखा में आयोजित कार्यक्रम में बहादराबाद खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सहायक जिला कृषि अधिकारी राजकुमार ने सरकार द्वारा संचालित कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान की।

बहादराबाद ब्लॉक के आत्मलपुर बोंगला शाखा में आयोजित कार्यक्रम में बहादराबाद खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से गरीब किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी।

हरिद्वार जनपद के सभी ब्लॉकों में आयोजित Agriculture Outreach Program में मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश जी ने व्यक्तिगत रूप से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पीएनबी टीम का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन/Lead Bank Office हरिद्वार से दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि केवल हरिद्वार ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के जिलों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक “Punjab National Bank”  द्वारा Mega Agriculture Outreach Program आयोजन किया जा रहा है, जिसके अत्यंत उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं।

कार्यक्रम में सहायक जिला कृषि अधिकारी राजकुमार ने सरकार द्वारा संचालित कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान की। वहीं पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक दैछीन पल्मों मैम, मुख्य प्रबंधक अतुल मोहन गुप्ता एवं मुख्य प्रबंधक गोपाल जी ने बैंक की विभिन्न कृषि एवं वित्तीय योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बैंक द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति सकारात्मक रुचि दिखाई। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, समय पर ऋण भुगतान करने तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण