बहादराबाद विकास खंड कार्यालय के लेखाकार शर्मा को एक ठेकेदार द्वारा गोली से मारने की मिली धमकी। लेखाकार ने अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर कराया मुकदमा दर्ज

बहादराबाद विकास खंड कार्यालय के लेखाकार शर्मा को एक ठेकेदार द्वारा गोली से मारने की मिली धमकी।

लेखाकार ने अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर कराया मुकदमा दर्ज

बहादराबाद। विकास खंड बहादराबाद के लेखाकार के. सी. शर्मा को मिली, गोली से मारने की धमकी, दोपहर बाद शुक्रवार को के. सी. शर्मा ने थाना बहादराबाद में पहुंचकर लिखित तहरीर देकर जानकारी दी हैं। कि ठेकेदार मुर्सलीन नाम के व्यक्ति ने विकास खंड बहादराबाद कार्यालय में पहुंच कर कुछ मौजीज लोगो के सामने मुझे गोली मारने की धमकी दी है। जिसका निवास स्थान ग्राम रणसुरा ब्लॉक बहादराबाद जिला हरिद्वार बताया जा रहा है। यह ठेकेदार पिछले कई वर्षों से ब्लॉक बहादराबाद में अन्य निधियों के माध्यम से सड़के, हेड पंप आदि कार्यों की ठेकेदारी करता हैं। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार मुर्सलीन शुक्रवार को विकास खंड बहादराबाद कार्यालय में पहुंचा और अपनी सांसद निधि पत्रावली भुगतान के बारे में जानकारी लेनी चाहि। जिस पर के. सी. शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा हैं की अभी तकनीकी अधिकारी की रिपोर्ट लगनी बाकी है जिस कारण भुगतान होना अभी असंभव है। इसी बात को लेकर मामला बिगड़  गया। और ठेकेदार ने लेखाकार को गोली मारने की धमकी दे डाली। जिसकी लिखित शिकायत लेखाकार ने थाना बहादराबाद को दी। बहादराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।