रिकवरी एजेंटों पर चला हरिद्वार पुलिस का डंडा वाहन स्वामियों के लिए सरदर्दी बने कथित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के 04 रिकवरी एजेंट किये गिरफ्तार

रिकवरी एजेंटों पर चला हरिद्वार पुलिस का डंडा

वाहन स्वामियों के लिए सरदर्दी बने कथित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के 04 रिकवरी एजेंट किये गिरफ्तार

गाड़ियों की रिकवरी के नाम पर वाहन स्वामियों को डरा धमकाकर कर रहे थे लूट खसोट

विगत कुछ दिनों में आए दिन रिकवरी एजेंटों द्वारा लोगों के साथ की जा रही लूट खसोट, मारपीट आदि घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में सख्त कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था।

जिसके अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा कल शाम संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान ख्याति ढाबा के पास कुछ लोगों द्वारा आने-जाने वाली गाडियों को रोककर उनके साथ बहस की जा रही थी। जिस कारण ख्याति ढाबे के पास जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

उक्त लोगों से वाहन रोकने के सम्बन्ध में पूछने पर उनके द्वारा खुद को महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाईनेन्स कम्पनी के रिकवरी एजेन्ट बताया गया। जिनसे I’d की मांग करने पर उनके द्वारा I’d संबंधी कोई प्रपत्र नहीं दिखाए गए व कर्म0गणों के साथ बहस करने लगे।

काफी प्रयासों के बाद भी कथित एजेंटों द्वारा वाहन स्वामियों के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित करने के साथ साथ यातायात जाम भी किया जा रहा था जिससे आम जनता के लोग परेशान हो रहे थे। 

इसपर कार्यवाही करते हुए थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा उक्त चारों व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार को भी सीज किया गया। उक्त सभी लोग अवैध तरीके से वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों से मारपीट, धमकी देकर लूट खसोट करते थे।

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- अंकित पंवार पुत्र कृष्णपाल नि0 चौक बाजार कनखल हरिद्वार 

2- रवि धीमान पुत्र किरणपाल नि0 शिव मंदिर जगजीतपुर पीठ बाजार थाना कनखल हरिद्वार 

3- नवदीप मलिक पुत्र रविन्द्र मलिक नि0 शिवलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार 

4- अंकित शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा नि0 राजविहार कालोनी राजा गार्डन थाना कनखल हरिद्वार 

पुलिस टीम

उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी,उ0नि0 विजय प्रकाश,हे0कानि0 विनोद चौहान,कानि0 विरेन्द्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण