जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिये परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। 

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिये परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। 

बैठक में कमलेश कुमार गुप्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार तथा आशुतोष भण्डारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्य) हरिद्वार, श्रीमती अर्चना गुप्ता प्रधानाचार्य रा.क.इ.का. झबरेड़ा तथा थमती मंजू कौशिक प्रधानाचार्य रा.क.इ.का धीरवाली उपस्थित रहे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी  द्वारा समिति के समक्ष वर्ष 2025 की उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं हेतु केन्द्र निरधाण किये जाने का प्रस्ताव रखते हुये अवगत कराया कि वर्ष 2025 के लिये हाई स्कूल परीक्षा हेतु 24374 तथा इण्टरमीडियेट 23659 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जनपद में 105 मिश्रित तथा 21 एकल सहित कुल 126 परीक्षा केन्द्र बनाये जाने का प्रस्ताव है। इन केन्दो में 13 केन्द्र संवेदनशील तथा 4 केन्द्र अति संवेदनशील केन्द्रों के रुप में चिन्हित किये गये हैं।

  उन्होंने बताया कि पिछली बोर्ड परीक्षा में 118 परीक्षा केंद्र थे, जबकि इसबार बोर्ड परीक्षाओं हेतु 8 परीक्षा केंद्र बढ़ाकर कुल 126 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।