शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम हरिद्वार द्वारा सराय क्षेत्र में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ करने तथा एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम हरिद्वार द्वारा सराय क्षेत्र में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ करने तथा एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

शनिवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने सराय क्षेत्र में बन रही गौशाला का निरीक्षण किया। निगम अधिकारियों ने मंत्री अग्रवाल को बताया कि गौशाला करीब एक करोड़ 70 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। जिसमें 300 निराश्रित पशुओं को रखने की व्यवस्था है। यह डेढ़ एकड़ में बनाया गया है। डॉ अग्रवाल को निगम अधिकारियों ने बताया कि  इस गौशाला में पशु चिकित्सक की भी तैनाती की जाएगी। साथ ही पशुओं के लिए चारे इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि 200 और निराश्रित पशुओं के लिए निगम की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार तथा आसपास के निराश्रित पशुओं को एक स्थाई आश्रय मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी धामी की सरकार ने गोवंश के लिए बहुत से प्रावधान किए हैं बताया कि 2022 में प्रतिदिन मिलने वाले 05 रुपए की चारे की राशि को बढ़ाकर 80 रुपए प्रतिदिन किया गया है। 

इन अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी, सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्रा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, अमन गुप्ता, ओमकार जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।