घर से ज्वैलरी चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा, गहनों की कीमत है लाखों में  थाने से कुछ दूरी पर ही दिया गया था वारदात को अंजाम

घर से ज्वैलरी चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा, गहनों की कीमत है लाखों में

 थाने से कुछ दूरी पर ही दिया गया था वारदात को अंजाम

भवन स्वामी भारतीय सेना में है तैनात, चोरों ने घर में रखे गहनों पर किया था हाथ साफ

शातिर चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर खाली घर में हुए थे दाखिल

पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 04 आरोपित दबोचे, सोने चांदी के जेवरात बरामद

चोरी गए सामान में अधिकतम की हुई रिकवरी

पकड़े गए आरोपित सपेरा गैंग से रखते हैं ताल्लुक, खंगाली जा रही है हिस्ट्री

भारतीय सेना में तैनात ग्राम टिहरी डोब नगर पथरी निवासी अजय थलवाल पुत्र स्वर्गीय वीर सिंह थलवाल द्वारा थाना पथरी  में शिकायती प्रार्थनापत्र देकर बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके घर में रखे सोने चांदी के लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए हैं। शिकायत के मुताबिक थाना पथरी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

थाने से कुछ दूरी पर ही सरहद की सुरक्षा कर रहे फौजी के घर चोरी होने के प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित टीम ने कड़ी मेहनत मशक्कत करते हुए साइंटिफिक एविडेंस जुटाने के साथ-साथ मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

सुराग के आधार पर एक्टिव किए मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पहाड़ी बस्ती रेलवे ट्रैक से चार संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों संदिग्ध द्वारा वारदात अंजाम देने की बात कबूलने पर उनकी निशानदेही पर चोरी किया गये सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

आरोपियों को बाद विधिक कार्यवाही नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- रोहतास नाथ उर्फ वासु उर्फ बोबा पुत्र सुमेंद्र नाथ 

2- ललित नाथ उर्फ टिपरी पुत्र अशोक नाथ 

3- अभिषेक नाथ पुत्र सेवक नाथ

4- अक्षय नाथ पुत्र सेवक नाथ समस्त निवासी सपेरा बस्ती घोसीपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

 बरामदगी

1- एक हार पीली धातु 

2- एक छोटा पेंडेंट पीली धातु 

3- दो जोड़ी पाजेब 

4- चार जोड़ी बिछुए

5- एक मांग टीका पीली धातु 

6- एक गुलबंद पीली धातु 

7- एक छोटी गोल नुमा जोड़ी वाली पीली धातु 

8- एक पेंडेंट पीली धातु 

9- तीन जोड़ी पाजेब 

10- एक चैन पीली धातु 

11-एक अंगूठी पुरुष पीली धातु 

12-एक छोटी डिब्बी के अंदर पीली धातु के छोटे टुकड़े

13- तीन जोड़ी पाजेब 

14- एक मंगलसूत्र पीली धातु

15- एक लेडीज अंगूठी पीली धातु 

16- एक जोड़ी झुमके पीली धातु 

17- दो जोड़ी पाजेब

पुलिस टीम

 सुश्री निहारिका सेमवाल – क्षेत्राधिकार लक्सर

1-रविंद्र कुमार  – थानाध्यक्ष पथरी 

2- उ.नि.राजेंद्र पंवार 

3- उ.नि.नवीन चौहान 

4- उ.नि. विपिन कुमार 

5- म.उ.नि. शाहिदा परवीन

6- कां मुकेश चौहान

7- कां सुखविंदर 

8- कां दीपक चौधरी

9- कां जितेंद्र पुंडीर 

10-कां सुशील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।