हरिद्वा रजिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में  सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में परिवहन व्यावसायियों की  एक बैठक आयोजित हुई। 

हरिद्वा रजिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में  सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में परिवहन व्यावसायियों की  एक बैठक आयोजित हुई। 

जिलाधिकारी को बैठक में ऑल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट काग्रेंस के पदाधिकारियों आदि ने सिडकुल हरिद्वार में पार्किंग आदि की समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया कि जो गाड़ियां पार्किंग के बाहर खड़ी रहती हैं, उनसे भी पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है।  इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये निर्देश कि पार्किंग का ठेकेदार केवल पार्किंग के अन्दर ही पार्किंग शुल्क की वसूली कर सकता है। पार्किंग के बाहर जो भी गाड़ी अगर व्यवस्था के अधीन नहीं खड़ी है, तो उसका चालान काटा जाये। 

परिवहन व्यावसायियों ने बैठक में सिडकुल हरिद्वार भगवानपुर, रूडकी इण्डस्ट्रीयल क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के निमार्ण का प्रकरण जिलाधिकारी के सामने रखा । इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इण्डस्ट्रीयल एरिया में कुल कितनी गाड़ियों का आवागमन होता है, कहां-कहां सार्वजनिक शौचालयों की आवश्यकता है, का पूरा विवरण 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि उस अनुसार परिवहन व्यावसायियों आदि के लिये सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया  जा सके। बैठक में सिडकुल हरिद्वार एवं भगवानपुर इण्डस्ट्रीयल एरिया में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को  निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।  धीराज सिंह गर्ब्याल को  परिवहन व्यावसायियों ने बैठक में जुगाड़ वाहन व ई-रिक्शा से हो रही दिक्कतों से भी अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जुगाड़ वाहनों पर कार्रवाई करने के सम्बन्ध में एक सघन अभियान चलाया जाये। भगवानपुर से ईमलीखेडा-धनौरी बहादराबाद रोड पर ट्रको की नोएंट्री का प्रकरण बैठक में रखा गया तो इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में परीक्षण कराया जायेगा तभी कोई निर्णय लिया जायेगा। 

बैठक में परिवहन व्यावसायियों ने इण्डस्ट्रीयल एरिया भगवानपुर एवं रूडकी की  सड़कों की मरम्मत तथा पुर्ननिर्माण का प्रकरण रखा, तो सम्बन्धित अधिकारियों ने वस्तुस्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने  अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका एक सर्वे कराना सुनिश्चित करें।  

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, जीएमडीआईसी श्रीमती पल्लवी गुप्ता, एआरटीओ श्रीमती रश्मि पन्त, ईई लोक निर्माण मोहम्मद आरिफ खान, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, सीओ सुश्री निहारिका सेमवाल, प्रदेश महासचिव ऑल इण्डिया मोेटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, आदेश सैनी, राव आफताब, राजेश कुमार, रवि, नरेश कुमार शर्मा,  सुरेश कुमार राणा, जैकेश गिरि, राजेश भट्ट, रवीन्द्र सिंह मान, दलजीत सिंह मान, मनजीत सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।