हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को तहसील दिवस के अवसर पर नगर निगम रूड़की के सभागार में आम जन की समस्याओं को सुना।

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को तहसील दिवस के अवसर पर नगर निगम रूड़की के सभागार में आम जन की समस्याओं को सुना।

 आज के तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित कुल 40 प्रकरण आये, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य का, प्रकरण में लगने वाले समय के अनुसार यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये। 

तहसील दिवस में सुश्री परमजीत कौर ने रूपये हडपने की शिकायत जिलाधिकारी से की, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी तरह  फरमान ने सड़क बनवाने, साकिर ने नाले का पानी सड़क पर आने, महाबीर ने नाली बनवाने,  लोकेन्द्र गिरी, रावी प्रधान, उमेश मंगतराम द्वारा अतिक्रमण हटाने, जान इलाही ने अवैध कब्जा हटाने, महबूब द्वारा जमीन की पैमाइश कराने, अर्पित गोयल द्वारा खाली प्लाट से कूड़ा हटाने, शाकिर अरसद द्वारा बिजली की आपूर्ति काफी कम किये जाने, प्रमोद पाल पार्षद द्वारा पेयजल बिल की धनराशि काफी अधिक आने, प्रकाश शर्मा द्वारा नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित करने, पंकज सतीजा द्वारा ट्रैफिक लाइट में सुधार किये जाने, चन्द्रमोहन भास्कर द्वारा पेंशन बन्द होने, यशपाल सिंह द्वारा सुभाष नगर की टूटी सड़क ठीक करने से सम्बन्धित प्रमुख प्रकरण थे, जिन्हें जिलाधिकारी ने ध्यानपूर्वक सुना, जिनका तत्काल निराकरण हो सकता था, उनका निराकरण किया तथा अन्य समस्याओं का किस ढंग से निराकरण करना है, के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।  

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितनी भी शिकायतें तहसील दिवस में दर्ज हुई हैं, उनका निस्तारण बिना किसी विलम्ब के जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूड़की शोभाराम प्रजापति, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, समाज कल्याण अधिकारी  टी0आर0 मलेठा, डीपीआरओ  अतुल प्रताप सिंह, चकबन्दी अधिकारी दीवान सिंह नेगी,  सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।