अवैध खनन पर खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मची अफरातफरी जिला खान अधिकारी,ने लालवाला- लामग्रान्ट में अवैध खनन में 04 ट्रैक्टर ट्रॉली को किया सीज।

अवैध खनन पर खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मची अफरातफरी जिला खान अधिकारी,ने लालवाला- लामग्रान्ट में अवैध खनन में 04 ट्रैक्टर ट्रॉली को किया सीज।

अवैध खनन व परिवहन में खनन विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है, जिसके क्रम में कल रात जिला खान अधिकारी हरिद्वार, प्रदीप कुमार ने रात खुद टीम के साथ हरिद्वार से बेडुपुर चौक, हद्दीपुर, शिकरोडा, दादुबाँस सहित रुड़की तहसील के कई क्षेत्रो में देररात्री को 1.30 बजे तक गस्त की गयी। रात्री गस्त के दौरान क्षेत्र में कोई भी अवैध खनन करते नही पाये गये। जिसमें मुखवीरो को भनक की सूचना से मात्र 01 ट्रैक्टर सिंगल टायर यू0के008ए0एम0- 5602 ही मिल पाया, जिसमें 5 घन मीटर रोड़ी अवैध पायी गयी, वाहन का रजिस्ट्रेशन न होने के कारण उसे जय दुर्गे स्टोन क्रेशर इब्राहीम पुर में सीज कर सुपुर्द किया गया है। जिला खान अधिकारी पुनः सुबह 10 बजे रोशनाबाद से डालुवाला की ओर से लालवाला नदी की ओर से गुजरे तो तभी  02 ट्रैक्टर भरे पाये गये, जिसमे से 01 ट्रैक्टर अपनी ट्रॉली छोड़कर भाग निकला, परन्तु टीम द्वारा प्रेशर करने पर उसे वापस बुलाया गया, इसी दौरान लामग्रान्ट के पास जाते ही तीसरा ट्रैक्टर दिखाई दिया जिसके पास कोई ई रवन्ना न होने के कारण तीनों ट्रैक्टरों को लामग्रान्ट स्थित हरीगंगा स्टोन में सीज कर स्टोन क्रेशर के मुंशी को सुपुर्द किये गये है। ट्रैक्टरों यू0के017जे0 5607 सिंगल टायरा जिसमें 07 घन मी0 रोड़ी, यू0के017के0 4281 सिंगल टायरा जिसमें 6 घन मी0 रोड़ी तथा तीसरा बिना नम्बर का ट्रैक्टर था जिसका चेसिस न0 एम0बी0एम0 AAALXBKJM 03379 में 6 सिंगल टायरा में 6 घन मी0 रेत मिक्स अवैध पाया गया, जिनमें सभी अवैध होने के कारण कार्यवाही की गयी। 

        अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की कार्यवाही रात्री और दिन में लगातार की जा रही है। आगे भी टीम लगातार क्षेत्र में रहकर कार्यवाही करेगी, किसी को भी अवैध नही करने दिया जायेगा। 

         आज की उक्त कार्यवाही में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, खान निरीक्षक मनीष कुमार व सुष्मिता पन्त, खनिज मोहर्रिर राजेश सिंह व पी0आर0डी0 जवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।