हरिद्वार विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जनपद के ब्लॉक बहादराबाद, नारसन आदि सहित विभिन्न स्थानों में अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सरकार की योजनाओं को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं की अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।

        

हरिद्वार विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जनपद के ब्लॉक बहादराबाद, नारसन आदि सहित विभिन्न स्थानों में अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सरकार की योजनाओं को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं की अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम लालढांग प्रधान दिनेश कंडवाल की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत श्रीमती मुलेशी देवी पत्नी बीना सिंह, श्रीमती रेखा देवी पत्नी ईशाम सिंह ग्राम लालढांग को गैस चूल्हा तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा श्रीमती प्रियंका. बबिता और सोनम को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया। इसी तरह ब्लॉक नारसन में भी कई लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया। 

इस मौके ग्राम्य विकास, क़ृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण. विद्युत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति तथा बैंक के प्रतिनिधियांे द्वारा अपने-अपने स्टाल लगा कर योजनाओं की जानकारी आकांक्षियों को दी।

इन अवसरों पर परियोजना निदेशक  के0एन0 तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी मोहित वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुंवर, खण्ड विकास अधिकारी नारसन, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, क़ृषि भूमि संरक्षण अधिकारी बहादराबाद सहित सम्बन्धित जन-प्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा गांववासी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।