हरिद्वार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को सप्तऋषि आश्रम, सप्त सरोवर हरिद्वार में सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के शताब्दी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया तथा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। 

हरिद्वार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को सप्तऋषि आश्रम, सप्त सरोवर हरिद्वार में सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के शताब्दी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया तथा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

राज्यपाल ने शताब्दी महासम्मेलन समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस वर्ष सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब अपना शताब्दी वर्ष मना रही है। उन्होंने प्रतिनिधि सभा का उल्लेख करते हुये कहा कि संस्था ने 100 वर्ष के इतिहास में धर्म के प्रचार, शिक्षा के विस्तार, संस्कृति के संरक्षण, समाज के कल्याण और राष्ट्र के उत्थान में अपनी निष्काम सेवायें देते हुये समय-समय पर अपने योगदान से इसे प्रमाणित भी किया है।

राज्यपाल ने कार्यक्रम में विशिष्ठ योगदान देने वाले प्राचार्र्याें, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्र/छात्रों को प्रशस्ति पत्र तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जिनमें-डॉ0 राजेन्द्र सिंह, डॉ0 नीरू गर्ग, डॉ0 सीमा वासुदेव, नरेन्द्र जीत कौर सन्धु, डॉ0 मधु शर्मा, डॉ0 शुचि शर्मा, डॉ0 श्याम लाल गौड़ तथा छात्रों में-ईशा, जसवीर, हुनर, नमन, खुशी प्रमुख हैं। उन्होंने इस मौके पर संस्था की शताब्दी स्मारिका का विमोचन भी किया। 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) का सप्त ऋषि आश्रम पहुंचने पर पुष्पगुच्छ, शाल तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। 

इस अवसर पर डॉ0 देश बन्धु, डॉ0 भारती बन्धु, इन्द्र मोहन गोस्वामी, उपेन्द्र शर्मा, डॉ0 गुरदीप शर्मा, महन्त स्वरूप बिहारी शरण, विवेक शर्मा, डॉ0 राजीव सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।