जिलाधिकारी ने दिये ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने की घटना की मजिस्टेªटी जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने घटना में दिवंगत श्रमिकों के आश्रितों को  दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

जिलाधिकारी ने दिये ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने की घटना की मजिस्टेªटी जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने घटना में दिवंगत श्रमिकों के आश्रितों को  दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

जिलाधिकारी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

अधिकारियों को घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार करने के दिये निर्देश 

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को जैसे ही मंगलवार की प्रातः लगभग 6 बजे आपदा प्रबन्धन के माध्यम से ग्राम लहबोली, तहसील रूड़की विकास खण्ड नारसन में ईंट भट्ठे में लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिकारी, तहसील रूड़की, अग्निशमन विभाग आदि सम्बन्धित विभागों  को त्वरित गति से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये तथा स्वयं घटना स्थल की ओर रवाना हुये तथा वहां पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेते हुये सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये तथा यह भी निर्देश दिये कि घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार किया जाये। उन्होंने बताया कि इस घटना में जो श्रमिक दिवंगत हुये हैं, उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है  तथा दिवंगतों के प्रति शोक सम्वेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है। 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये हैं। 

उल्लेखनीय है कि इस घटना में छह श्रमिकों तथा एक घोड़े की असामयिम मृत्यु हुई है तथा दो श्रमिक जो घायल हुये हैं, उन्हें रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घायलों का हालचाल भी जाना। 

इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ल, तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राहत बचाव टीम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।