बहादराबाद पुलिस ने 300 किलो गौमांस, गौकशी उपकरण के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 02 अभियुक्त फरार व 01 जिन्दा गौवंश किया गया बरामद

बहादराबाद पुलिस ने 300 किलो गौमांस, गौकशी उपकरण के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 02 अभियुक्त फरार व 01 जिन्दा गौवंश किया गया बरामद

 मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम मरगूबपुर स्थित शाहरूख का टीन शेड निकट कब्रिस्तान मे कुछ लोग गौकशी कर रहे है, उक्त सूचना पर उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार मय टीम के मौके पर पहुचे तो टीन शेड के अंदर कट कट की आवाज आ रही थी अन्दर घुस कर देखा तो तीन व्यक्ति हाथों में कुल्हाडी व छूरी से मांस काट रहे थे जो अचानक पुलिस को देखकर भागने लगे एक व्यक्ति फिसल कर गिर गया जिसे पकड़ लिया गया नाम पता पूछा गया तो, पकडे गये व्यक्ति द्वारा अपना नाम शाहरूख पुत्र रिफाकत उम्र -25 वर्ष निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार बताया कि हम लोग एक गाय व बछडे को लेकर आए थे यह उसी का मांस है मौके से 01 जिन्दा गौवंश बरामद किया गया जिसको शनिदेव गौशाला बहादराबाद के सुपुर्द किया गया । पकडे गये व्यक्ति से फरार व्यक्ति के बारे मे पुछा गया तो उसके द्वारा फरार व्यक्ति का नाम  1- परवस पुत्र सहीद निवासी मरगूबपुर बहादराबाद हरिद्वार 2- आबाद उर्फ अब्दुल शमी निवासी मरगूबपुर बहादराबाद हरिद्वार बताया गया । पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा बरामद मांस व खुर को देखकर गऊ मांस के रुप मे पहचान की गयी, बरामद मांस से नमूना माल लेकर शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी के देखरेख मे सुरक्षित जगह मे अम्लीय छिडकाव कर नष्ट किया गया । उपरोक्त व्यक्ति व फरार व्यक्तियों के विरूद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम व 3/11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभि0 को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- शाहरूख पुत्र रिफाकत उम्र -25 वर्ष निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार

फरार अभियुक्त

1-परवस पुत्र सहीद निवासी मरगूबपुर बहादराबाद हरिद्वार

2-आबाद उर्फ अब्दुल शमी निवासी मरगूबपुर बहादराबाद हरिद्वार

बरामद माल

300 कि0ग्रा0 गौंमांस

2 अदद लोहे की छुरी

1 अदद कुल्हाड़ी

1 रस्सी

पुलिस टीम

उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह,उ0नि0 अषाड़ सिंह पंवार थाना,कानि0 596 अंकित कुमार,का0 893 गौरव कुमार, थाना बहादराबाद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।