ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन जिला हरिद्वार इकाई के चुनाव सर्व समत्ति से सम्पन्न

ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन जिला हरिद्वार इकाई के चुनाव सर्व समत्ति से सम्पन्न

ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन उत्तराखंड जिला हरिद्वार इकाई के जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, महासचिव मनीष कांगरान,कोषाध्यक्ष नरेश तोमर एवं लक्सर इकाई के अध्यक्ष प्रवीण सैनी, महासचिव संजय धीमान व सूरज बने कोषाध्यक्ष ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन उत्तराखण्ड की जिला हरिद्वार इकाई के वार्षिक चुनावों के संदर्भ में एक बैठक कश्यप आश्रम में आहुत की गयी।

बैठक की अध्यक्षता ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र ‘‘हर्ष’’ ने की तथा संचालन जिला महासचिव मनीष कांगरान ने किया।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने- अपने विचार रखें और ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक वर्ष का कार्यकाल सकुशल सम्पन्न होने पर उन्हें बधाई दी।

बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने कहा कि जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री व कोषाध्यक्ष का चुनाव सर्वसमत्ति से किया जाये जो संगठन की एकजुटता एवं बेहत्तरी के लिये आवश्यक होगा। इस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने सभी की सहमति जताते हुए वरिष्ठ पत्राकार प्रशांत शर्मा को जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार मनीष कांगरान को जिला महासचिव, नरेश तोमर कोषाध्यक्ष वहीं लक्सर इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रवीण सैनी, महासचिव संजय धीमान व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सूरज को गयी।

इस अवसर पर ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष  बृजेन्द्र हर्ष ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे जल्द ही अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन करें और जल्द ही शपथ ग्रहण के लिये रूप रेखा तैयार करे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता के लिये  हम सभी को एकजुट रहना होगा तभी हम संगठन को आगे ले जा सकते हैं। उन्हांेने कहा कि हम पत्रकारों की समस्याओं के लिये दिन-रात सडको पर संघर्ष करते रहेंगे लेकिन पत्रकार को सही दिशा में चलना होगा।

 नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा और प्रत्येक पत्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिये दिन-रात खड़ा रहूंगा।

नव नियुक्त जिला महासचिव मनीष कांगरान ने अपने पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष व अन्य पदाधिकारियों तथा हरिद्वार एवं लक्सर इकाई के सभी सदस्यों ने पिछले कार्यकाल में मेरा पूर्ण रुप से सहयोग किया उसी प्रकार भी वे इस कार्यकाल में हमारा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो दोबारा विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतारने की कोशिश करुंगा।

नव नियुक्त कोषाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि एसोसिशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा। उन्हांेने कहा कि पत्रकारों की हर समस्या के लिये मैं दिन-रात तत्पर रहूंगा।

इस अवसर पर नव नियुक्त लक्सर इकाई के अध्यक्ष  प्रवीण सैनी ने भी एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा और पत्रकारों की समस्याओं को हर स्तर पर उठाता रहूंगा।

लक्सर इकाई के महासचिव संजय धीमान एवं कोषाध्यक्ष सूरज ने भी ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ पत्रकारों की समस्याओं को लेकर निभाते रहेंगे।

इस अवसर पर ऑल मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष, हरिद्वार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, महासचिव मनीष कांगरान, कोषाध्यक्ष नरेश तोमर, लक्सर इकाई के अध्यक्ष प्रवीण सैनी, महासचिव संजय धीमान,कोषाध्यक्ष सूरज, नरेन्द्र प्रधान, जाने आलम, सचिन तिवारी, सुरेश भारद्वाज, विकास तिवारी, हर्ष तिवारी, अनिल रावत, नीता, मनीष कुमार पाल, प्रवेश राय, धर्मराज, अनिल कुमार, संजय लाम्बा, मित्रपाल, बबलू थपलियाल, रामगोपाल, अश्वनी वर्मा, हरप्रीत, साजिद, रामगोपाल, जौनी चौधरी सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश