हरिद्वार। हिंदू संस्कृति संरक्षण और संवर्धन के लिए  कार्यरत संस्था हरिद्वार इंटरप्राइजेज के प्रकल्प हिंदू हेरिटेज हरिद्वार के मुख्य सेवा केंद्र अहमदपुर ग्रट का उद्घाटन स्वामी  यतीश्वरानंद महाराज ने किया।

हरिद्वार। हिंदू संस्कृति संरक्षण और संवर्धन के लिए  कार्यरत संस्था हरिद्वार इंटरप्राइजेज के प्रकल्प हिंदू हेरिटेज हरिद्वार के मुख्य सेवा केंद्र अहमदपुर ग्रट का उद्घाटन स्वामी  यतीश्वरानंद महाराज ने किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी वीरप्रताप चौहान ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पूरा देश राम मय हो गया है ।हर द्वार, हर घर, हर मोहल्ला ,हर गली में  जय श्री राम की गूंज है। लोग दलों , पार्टियों,संगठन , जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राम मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने का सौभाग्य लव कुश को मिला था आज वही सौभाग्य भारत की जनता को मिला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक भव्य दिव्य राम मंदिर निर्माण की ऊर्जा जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्रीराम कलश यात्रा की सफलता के साथ ही हर घर में राम मंदिर प्रतिरूप पहुंचाया जाएगा ।वीर प्रताप  ने अवगत कराया कि वे अपने गुरु परम योगी स्वामी कैलाशानद महाराज के जन्मोत्सव पर हर्षित होकर जन अभियान चलाएंगे जिससे हर घर ,हर वाहन और विभिन्न हस्तियों को राम मंदिर प्रतिरूप भेंट स्वरूप देंगे । कार्यक्रम संयोजक विनय सैनी ने बताया कि हिंदू हेरिटेज ने मुख्य सेवा केंद्र के उद्घाटन के साथ-साथ जन-जन तक राम मंदिर प्रतिरूप पहुंचने के लिए तीन अन्य सेवा केंद्रों के रूप में गार्गी प्रिंटिंग प्रेस बहादराबाद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बहादराबाद एवं दो भाइयों की दुकान निकट केयर कॉलेज रोहालकी पर विभिन्न मंदिरों के मॉडल उपलब्ध करा दिए हैं जिन्हे न्यून मूल्य  पर आम जनता प्राप्त कर सकती हैं। हिंदू हेरिटेज संस्था का उद्देश्य हर घर राम मंदिर पहुंचना है । वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सैनी जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा जन विधिक कार्यालय अहमदपुर  का उद्घाटन किया गया जिससे क्षेत्र वासियों को एग्रीमेंट, विधिक सलाह जैसी सुविधाएं सरलता से प्राप्त हो सकें।  उद्घाटन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रमुख प्रचार प्रसार विभाग पंकज चौहान, भाजपा नेता श्रवण चौहान,उत्तराखंड परिकल्पना के  संपादक अनिल सैनी, पत्रकार अनिल शीर्षवाल,पत्रकार विनय चौहान, पत्रकार करण चौहान ,समाजसेवी रोहित चौहान एवं शिक्षक दीक्षांत चौहान एवं ग्राम प्रधान गुरमीत सिंह , विकास सैनी, प्रियांश सैनी ,अंकित सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।