श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में जापान से CID UNESCO  की अध्यक्षा श्रीमती नलिनी तोशनीवाल का छात्राओं मिहोको, नाओको व माना के साथ आगमन हुआ।

 श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में जापान से CID UNESCO  की अध्यक्षा श्रीमती नलिनी तोशनीवाल का छात्राओं मिहोको, नाओको व माना के साथ आगमन हुआ।

 साथ ही दिल्ली से डॉ. मञ्जू काल एवं देहरादून से दीपक रतूडी एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ का भी आगमन हुआ। श्रीमती नलिनी तोशनीवाल विश्व प्रसिद्ध कत्थक नृत्य गुरु श्रीबिरजू महाराज की शिष्या हैं और जापान में योग प्रशिक्षिका एवं कत्थक नृत्य की भी प्रशिक्षिका हैं। अपनी इस कला के माध्यम से श्रीमती नलिनी तोशनीवाल भारतीय संस्कृति तथा योग-विज्ञान की भारतीय परम्परा का प्रचार तथा प्रसार कर रही हैं।

 श्रीमती नलिनी तोशनीवाल व उनकी छात्राओं ने महाविद्यालय में कत्थक नृत्य का प्रदर्शन किया तथा कत्थक नृत्य की भारतीय परम्परा से छात्रों को परिचित कराया। साथ ही CID UNESCO की अध्यक्षा ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सन्तुलित रखने में मदद करता है। विद्यार्थियों के जीवन में योग की उपादेयता पर प्रकाश डाला कार्यक्रम की समाप्ति विधिवत् भारतीय याज्ञिक परम्परा के अनुसार हुई । 

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. आशिमा श्रवण ने कार्यक्रम का सफल सञ्चालन किया। सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. निरञ्जन मिश्र ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. व्रजेन्द्र कुमार सिंहदेव ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार कोठारी, डॉ. आलोक सेमवाल,मनोज गिरि, विवेक शुक्ला, डॉ. प्रमेश बिजल्वाण, श्रीमती स्वाति शर्मा, जगदीशचन्द्र, अंकुर कुमार आर्य आदि सहित महाविद्यालय के छात्र समुपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।