भगवानपुर पुलिस ने अंतर्राजीय शातिर वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश चोरी की 10 मोटर साइकिल के साथ दबोचा अभियुक्त, साथी की तलाश जारी

 भगवानपुर पुलिस ने अंतर्राजीय शातिर वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

चोरी की 10 मोटर साइकिल के साथ दबोचा अभियुक्त, साथी की तलाश जारी

किशनपुर जमालपुर निवासी नीरज कुमार द्वारा E.FIR  के माध्यम से स्वंय की मो0सा0 चोरी होने संबंध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0स0 04/24 धारा 379 आईपीसी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पुरानी वाहन चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे।

वाहन चोरी पर रोक लगाने हेतु थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए सुराग पुलिस को प्राप्त हुए। 

वाहन चोरों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान पुलिस टीम द्वारा सिकरोढा रोड के पास से अभियुक्त साहनवीर को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त द्वारा उक्त मोटर साइकिल को किशनपुर जमालपुर से अपने साथी रिजवान के साथ चोरी की गई थी। अभियुक्त अपने साथी के साथ मिलकर अन्य थाना क्षेत्रों से भी दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था व चोरी के वाहनों को राहगीरों को औने पौने दामों में बेच देते थे।

अभियुक्त की निशांदेही पर चोरी की अन्य 09 मोटर साइकिल बरामद की गई।

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- साहनवीर पुत्र अल्लाउदीन निवासी ग्राम निवादा रोलाहेडी थाना कलियर

बरामद मोटर साइकिल

1- हीरो होण्डा- 01 

2- हीरो होण्डा स्पेलेण्डर- 01

3- हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस- 07

4- बजाज सिटी 100- 01 

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर,उ0नि0 पुनीत दनोषी, उ0नि0 ब्रहमदत्त बिजल्वाण,हैड कानि0 सुन्दर सिंह,का0 1588 राहुल,का0 948 दीपक मंमगाई,का0 729 प्रभाकर,का0 1291 संजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।