हरिद्वार राजाजी पार्क की चीला रेंज में विगत सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहन(ईवी) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से रेंजर चीला शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी सहित चार लोगों की मृत्यु हो गयी थी। 

मंगलवार को रेंजर चीला शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर  प्रमोद ध्यानी के पार्थिव शरीर को अन्तिम संस्कार के लिये खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया, जहां पारम्परिक रीति-रिवाज से अन्तिम संस्कार करते हुये अश्रूपूरित विदाई दी गयी। शैलेश घिल्डियाल को मुखाग्नि उनके भाई पीएमओ में तैनात आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल एवं छोटे भाई योगेश घिल्डियाल ने दी तथा प्रमोद ध्यानी को मुखाग्नि सुपुत्र- सार्थक व सन्नी ध्यानी एवं भाई विनोद ध्यानी ने दी। 

 शैलेश घिल्डियाल एवं प्रमोद ध्यानी को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक, शैलेश घिल्डियाल के पिता व्रजमोहन घिल्डियाल, सतपाल ब्रह्मचारी,रविन्द्र जुगरान, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, एचओडी वन अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा, अपर प्रमुख वन संरक्षक निशान्त शर्मा, निदेशक राजाजी साकेत बडौला, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी, डीएफओ नीरज शर्मा, एसडीएम अजय बीर सिंह चौहान, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवॉंठा, सतीश घिल्डियाल, उदित घिल्डियाल,देवेश घिल्डियाल, रतनमणि डोभाल,प्रकाश,दिनेश,मोहन, हरीश,प्रदीप, परिजन, बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, जन-समूह ने श्रद्धांजलि देते हुये दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना की तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।