नाबालिक युवती से शादी का प्रयास करते युवक गिरफ्तार

नाबालिक युवती से शादी का प्रयास करते युवक गिरफ्तार

लक्सर। नाबालिग के साथ शादी करने जा रहे युवक को पुलिस ने लक्सर तहसील परिसर स्थित एक वकील के चैम्बर से किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि तहसील परिसर लक्सर में उस वक्त हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब एक नाबालिग युवती को एक गैरधर्मी युवक द्वारा बहला-फुसलाकर तथा अपना नाम परिवर्तित कर कोर्ट के माध्यम से शादी करने का प्रयास किया जा रहा था।जिसमें उसका साथ लक्सर तहसील परिसर स्थित एडवोकेट दे रहे थे जिन्होंने युवती के नाबालिक प्रमाण पत्रों(आधार कार्ड)को बदल कर बालिग बनाने का भी प्रयास किया, इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हो जाने के कारण तथा उनके मौके पर आ जाने पर एक हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही कोतवाली से एसएसआई मनोज सिरोला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति बिगड़ने से पूर्व ही दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आए। बाद में नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली लक्सर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय युवती को खड़ंजा गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर कोर्ट के माध्यम से शादी रचाने जा रहा था।जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और अपना नाम बदलकर तथा पैसों का लालच देकर जबरन शादी करने के लिए बहकाने का प्रयास कर रहे युवक को लक्सर तहसील परिसर स्थित वकील के चैम्बर से बरामद किया। परिजनों का यह भी आरोप है कि उसकी बेटी नाबालिग है और एक बड़ी मुसीबत से बच गई है। उसने दोषी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
वही इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग युवती की जबरन शादी करने का प्रयास किया जा रहा था सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और नाबालिग युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण