हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मकर संक्रान्ति के अवसर पर, आगामी 22 जनवरी,2024 को अयोध्या में श्रीराम के बालस्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर हेतु हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूर्जा-अर्चना करने के पश्चात मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा का पवित्र जल ब्रह्मकुण्ड से कलशों में एकत्रित कर कलश यात्रा को अयोध्या के लिये रवाना किया। 

हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मकर संक्रान्ति के अवसर पर, आगामी 22 जनवरी,2024 को अयोध्या में श्रीराम के बालस्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर हेतु हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूर्जा-अर्चना करने के पश्चात मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा का पवित्र जल ब्रह्मकुण्ड से कलशों में एकत्रित कर कलश यात्रा को अयोध्या के लिये रवाना किया। 

इस पावन अवसर पर पूरे हरकीपैड़ी क्षेत्र में हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी, जिससे पूरा हरकीपैड़ी क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो रहा था। 

श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा हेतु मां गंगा का पवित्र जल एकत्रीकरण का कार्यक्रम मां मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद तथा दैनिक जागरण समाचार पत्र के संयुक्त संयोजकत्व में किया गया। 

इस अवसर पर मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी, स्वामी ललितानन्द गिरि, स्वामी हरिचेतनानन्द, स्वामी प्रबोधानन्द, रविपुरी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, गढ़वाल मण्डलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, एसडीएम सदर अजय वीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवॉंठा, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, उज्ज्वल पण्डित, सौरभ सिखोला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विकास तिवारी, लव शर्मा, आशू चौधरी, अनूप सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।