रुड़की -खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से की गई घोषणानुसार कार्यालय पर उनके निजी सचिव ज़ुबैर काजमी ने मृतक परिजनों को 25-25 हजार की नगद राशि उपलब्ध कराए। साथ ही आश्वासन दिया कि विधायक उमेश कुमार पीड़ित परिवार के लिए हर समय तत्पर खड़े है।

रुड़की -खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से की गई घोषणानुसार कार्यालय पर उनके निजी सचिव ज़ुबैर काजमी ने मृतक परिजनों को 25-25 हजार की नगद राशि उपलब्ध कराए। साथ ही आश्वासन दिया कि विधायक उमेश कुमार पीड़ित परिवार के लिए हर समय तत्पर खड़े है।
ज्ञात रहे कि पिछले दिनों लहबोली गांव स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार के नीचे दबने से 6 लोगों (मजदूरों) की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर घायल थे। उक्त घटनाक्रम बेहद हृदय विदारक था, जिसके बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर मृतक परिवारों को 25-25 हजार रुपए की राहत राशि अपनी ओर से देने की घोषणा की थी। आज इसी कड़ी में विधायक उमेश कुमार की ओर से उनके निजी सचिव ज़ुबैर काज़मी ने मृतकों के तीन परिजनों को उक्त राशि कार्यालय पर भेंट की। साथ ही उन्हें ढांढस बंधाया की भविष्य में भी जो मदद हो सकेगी, वह हर संभव की जाएगी। वही पीड़ित परिवारों ने इस सहायता के लिए विधायक का आभार प्रकट किया और कहा कि वास्तव में खानपुर विधायक आम लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। वहीं जुबेर काजमी ने बताया कि हालांकि इस राशि से उनके दुखों को कम तो नहीं किया जा सकता, लेकिन उनकी सहायता में यह मामूली रकम उनके जीवन यापन में काम आएगी, इसी सहयोग से उन्हें यह भेंट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।