श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या में पुर्नस्थापित राम मंदिर में भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आगामी 22 जनवरी को होने वाला हैं। 

श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या में पुर्नस्थापित राम मंदिर में भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आगामी 22 जनवरी को होने वाला हैं। 

संपूर्ण देश में भगवान राम के दिव्य दर्शनों के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा हैं। अयोध्या में रामभक्तों को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो अस्थाई हस्पताल स्थापित किए गए हैं। हरिद्वार के सिडकुल की प्रतिष्ठित दवा निर्मात्री कंपनी एकम्स ड्रग्स ने अपने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री अजय कुमार की प्रेरणा से आवश्यक दवाइयों की एक बड़ी खेप को अयोध्या के लिए रवाना किया।

दवाइयों की खेप को एकम्स ग्रुप की को–चैयरमैन अर्चना जैन के साथ अजय कुमार ने संयुक्त रुप से भगवा ध्वज लहरा कर रवाना किया, इस अवसर पर अर्चना जैन ने बताया कि एकम्स ने “मानव सेवा ही माधव सेवा” को आत्मसात कर सेवा प्रकल्पो तथा कार्यों में सदैव ही अग्रणी भूमिका निभाई है, एकम्स ने जरूरतमंदों की हरसंभव सेवा का संकल्प लिया हुआ है।

इस अवसर पर बजरंग दल उत्तराखण्ड के प्रान्त संयोजक अनुज वालिया के साथ एकम्स ड्रग्स के सीनियर स्टाफ अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।