ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

हरिद्वार ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड की हरिद्वार जनपद इकाई की एक बैठक हरिद्वार के रानीपुर मोड़ हरिद्वार कार्यालय पर आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन  के हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा तथा संचालन महामंत्री मनीष कांगरान ने किया।

बैठक में सर्व सम्मत्ति से जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सभी कार्यकारिणी के सदस्यों पर सिलसिलेवार गहनता से चर्चा की गयी।

इस अवसर पर हरिद्वार कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन राजा, उपाध्यक्ष मनीष पाल, जाने आलम, समारोह सचिव नरेन्द्र प्रधान, प्रवक्ता सचिन तिवारी, प्रचार सचिव अनिल रावत, सूचना सचिव राजीव शास्त्री, संगठन सचिव संजय लाम्बा, सचिव मित्रपाल एवं सदस्य प्रवेश राय, बबलू थपलियाल, रामगोपाल, मोहित, धर्मराज, हर्ष तिवारी को बनाया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पत्रकारों के हित की लड़ाई को लड़ेगे चाहे इसके लिये सड़को पर ही क्यों न उतरना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य संगठन को एक परिवार की तरह समझे और एक दूसरे के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलें।

इस अवसर पर महामंत्री मनीष कांगरान ने भी सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी तन,मन,धन से एक दूसरे के साथ मिलकर संगठन को ऊचांई पर लेकर जायेंगे और किसी भी पत्रकार का अहित नहीं होने देंगे लेकिन उसके लिये हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा तभी यह संभव हो पायेगा।

 बैठक में  शपथ ग्रहण समारोह पर भी चर्चा की गयी और जल्द ही भव्य तरीके से ऑल मीडिया जर्नलिस्टस हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, महामंत्री मनीष कांगरान, कोषाध्यक्ष नरेश तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन राजा, उपाध्यक्ष मनीष पाल, जाने आलम, समारोह सचिव नरेन्द्र प्रधान, प्रवक्ता सचिन तिवारी, प्रचार सचिव अनिल रावत, सूचना सचिव राजीव शास्त्री, संगठन सचिव संजय लाम्बा, सचिव मित्रपाल एवं सदस्य प्रवेश राय, बबलू थपलियाल, रामगोपाल, मोहित, धर्मराज, हर्ष तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।