हरिद्वार। डाॅ0 धन सिंह रावत, सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को राजकीय उप जिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार में एस0डी0आर0एफ0 मद से लगभग चार करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित आरटीपीसीआर लैब का लोकार्पण किया।

हरिद्वार। डाॅ0 धन सिंह रावत, सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को राजकीय उप जिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार में एस0डी0आर0एफ0 मद से लगभग चार करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित आरटीपीसीआर लैब का लोकार्पण किया।

डाॅ0 धन सिंह रावत ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि 30 दिसम्बर,2021 तक पूरे उत्तराखण्ड में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम 58 लाख लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं उत्तराखण्ड देश में वैक्सीन लगाने में तीसरे नम्बर पर है, जिसे हम वैक्सीन लगाने के मामले में पहले नम्बर पर लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में जो गांव शत-प्रतिशत वैक्सीन लगाने में प्रथम आयेंगेे, उन्हें हम तीन लाख रूपये का ईनाम देंगे।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की चर्चा करते हुये कहा कि आज हरिद्वार में आर0टी0पी0सी0आर0 लैब का शुभारम्भ हो गया है। अब हमारा लक्ष्य हरिद्वार के बाद 30 अगस्त,2021 तक उत्तराखण्ड के जिन जनपदों में टेस्टिंग लैब नहीं है, उनमें कोराना जांच के लिये लैब स्थापित करना है ताकि प्रत्येक जनपद में कोराना जांच की सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने यह भी बताया कि अब उत्तराखण्ड के सभी 13 जिला मुख्यालयों में डायलेसिस की सुविधा आम जनता को उपलब्ध होगी। अस्पतालों में मानव संसाधनों की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जितने भी पद रिक्त चल रहे हैं, उनमें शीघ्र ही नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा जहां पर भी सी0टी0 स्कैन, एम0आर0आई आदि की आवश्यता है, उनको भी स्थापित किया जायेगा।
डाॅ0 धन सिंह रावत ने तीसरी लहर की सम्भावनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि इसके लिये हमारी तैयारी पूरी है इस सम्बन्ध में अगर किसी को सुझाव देने हैं, तो वे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सजग है। इसी के मद्देनजर वे प्रदेश के 100 अस्पतालों का 30 अगस्त तक दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि डाॅक्टर आदि अस्पताल से जुड़े जितने भी कार्मिकों ने कोरोना काल में अच्छा कार्य किया है, उन सबको 20 अगस्त तक कोरोना वाॅरियर के रूप में सम्मानित किया जायेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में काफी काम किया है। इसी के तहत हरिद्वार के महिला अस्पताल में बेड बढ़ाने का कार्य किया गया है।
इस अवसर पर मा0 मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , जिला महामंत्री विकास तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 राजेश गुप्ता, माइक्रोबायोलाॅजिस्ट डाॅ0 अंजूम सहित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।