अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्राम बहादरपुर जट्ट में प्राचीन हनुमान कुटिया में सुंदरकांड का पाठ व हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राम भक्तों ने प्राचीन हनुमान मंदिर कुटिया पर अयोध्या में रामलीला के प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को दिखाया इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को अयोध्या में बने राम मंदिर की बधाई और शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के आयोजन में जिवेद्र तोमर, मंदिर के पुजारी नित्यानंद, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान, सोहनवीर पाल, मनोज चौहान, शिव चौधरी, पवन कश्यप, फकीरचंद वर्मा, धर्मेंद्र कांचू, अरविंद चौधरी, आयुष तोमर, रेनू चौधरी ,चीनू चौधरी ,योगेश चौहान, संजय चौहान, योगेश प्रजापति, संजय कुमार, राजकुमार शर्मा, सहित समस्त ग्राम वासियों ने भाग लिया।
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्राम बहादरपुर जट्ट में प्राचीन हनुमान कुटिया में सुंदरकांड का पाठ व हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।