हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को  भोजनालयों के भोजन की गुणवत्ता में कमी होने, भोजनालयों में नानवेज परोसे जाने की आशंका होने, खाने-पीने के सामान में मिलावट होने तथा सिंगिल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने की इधर शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिनका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ऐसे तत्वों के विरुद्ध छापेमारी की सख्त कार्रवाई करने के निर्देश नगर निगम हरिद्वार,

खाद्य सुरक्षा विभाग, एसडीएम सदर  तथा संबंधित विभागों को दिये, जिसके क्रम में नगर आयुक्त वरुण चौधरी के निर्देशन में रविवार को  शहर के विभिन्न स्थानों-रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आस पास के  खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए   दुकानों में वृहद छापेमारी की कार्रवाई  की गयी l छापेमारी की  संयुक्त टीम जिस इलाके में पहुँच रही थी, वहाँ दुकानदारों में  हड़कम्प मच जा रही थीl                                          छापेमारी की  संयुक्त टीम निरीक्षण करते हुए बस अड्डा के निकट गुरु नानक भोजनालय व जे एंड के भोजनालय, मां गंगा भोजनालय आदि  स्थानों में पहुँची,  जिसके क्रम में 12 दुकानों  की चैकिंग के दौरान 04 सैंपल, जिसमें पकोड़ी, चना चाट एवम दूध और दही के लिए 03 खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस , 08 प्रतिष्ठानों के एंटी लिट्रिंग एवम पॉलिथीन में  चालान कर 7500 रुपए वसूल किये गये तथा भोजनालयों में नानवेज परोसे जाने की आशंका के क्रम में कोई भी इस तरह का प्रकरण छापेमारी के दौरान सामने नहीं आया। 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं l 

छापेमारी के दौरान एसएनए श्याम सुन्दर प्रसाद, तहसीलदार हरिद्वार श्रीमती रेखा आर्य,फूड इंस्पेक्टर कपिल देव, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत, धीरेंद्र  सेमवाल सहित पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे l                                                                 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।