₹5000/- के इनामी शातिर भैंस चोर शाहरुख के गिरेबान तक पहचे हरिद्वार पुलिस के हाथ अपने 02 साथियों संग अभियुक्त ने दिया था भैंस चोरी की घटना को अंजाम ₹120000/- में सौदा तय कर बेची चुराई गई दोनों भैंसे

₹5000/- के इनामी शातिर भैंस चोर शाहरुख के गिरेबान तक पहचे हरिद्वार पुलिस के हाथ अपने 02 साथियों संग अभियुक्त ने दिया था भैंस चोरी की घटना को अंजाम ₹120000/- में सौदा तय कर बेची चुराई गई दोनों भैंसे

थाना खानपुर में दर्ज भैंस चोरी के मुकदमें में आरोपी पर था ₹5000/- का इनाम घोषित

अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है पुलिस, फरार साथियों की भी की जा रही है तलाश

अज्ञात अभियुक्तों द्वारा थाना झबरेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम फकरेड़ी और देवपुर से भैंस चोरी की शिकायत मिलने पर थाना झबरेडा में मु०अ०सं०- 17/24 व मु०अ०सं०- 21/24 अन्तर्गत धारा-380 भा०द०वि० दर्ज किया गया। 

ग्रामीण अंचल में घटी इन घटनाओं के जल्द खुलासे के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थलों का आसपास डिजिटल सुबूत खंगाले लेकिन घने कोहरे के बीच कोई विशेष सबूत नही मिल पाया। 

विवेचना का एंगल बदलते हुए जब मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर संभावित स्थानों पर सघन चैकिंग की गई तो आखिरकार  मुखबिर द्वारा दी गई अहम सूचना पर पुलिस टीम ने मोलना रोड पर संदिग्ध पिकअप सवार व्यक्ति को आवश्यक बल प्रयोग कर पकडने में कामयाबी हासिल की। पुलिस की चैकिंग देख पिकअप के पीछे-पीछे आ रहे मोटर साइकिल सवार 02 संदिग्ध मोटर साइकिल को मौके पर छोड़ गन्ने के खेत के रास्ते फरार हो गए।

पूछताछ में पिकअप सवार व्यक्ति थाना खानपुर से भैंस चोरी के मामले में ₹5000/- का इनामी शाहरूख उर्फ चांद मौहम्मद निकला। पूछताछ में ये जानकारी भी निकल कर सामने आयी कि शाहरूख ने ही अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर ग्राम फकरेडी व देवपुर में भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया और चुराई गयी भैंसों को मेरठ में पीठ में 01लाख 20 हजार रूपये बेच दिया।

चोरी पशु बेचने के इस सौदे में शाहरुख के हिस्से में ₹60000/- आये थे जिनमें से पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर ग्राम रायपुर स्थित किराये के मकान से ₹50,000/- की नकदी बरामद की। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही के साथ ही पुलिस टीम अब भैंस चोरी के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपित

 1- चांद मौहम्मद उर्फ शाहरूख बंजारा पुत्र अली हसन निवासी-ग्राम कैलाशपुर सहारनपुर उ०प्र०

आरोपित का आपराधिक इतिहास

1- मु०अ०सं०- 17/24 धारा-380 भा०द०वि० थाना झबरेड़ा

2- मु०अ०सं०- 21/24 धारा-380 भा०द०वि० थाना झबरेड़ा

3- मु०अ०सं०- 162/23 धारा-379, 34 भा०द०वि० (थाना खानपुर में दर्ज इस मुकदमें में आरोपी पर ₹5000/- का इनाम घोषित था)

बरामद माल

01. पिकअप वाहन

02. मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस

03. नगदी ₹50,000/- 

 पुलिस टीम

01. थानाध्यक्ष झबरेडा अंकुर शर्मा 

02. उ०नि० मनोज कुमार (चौकी प्रभारी इकबालपुर)

03. हे०कानि0 रामवीर सिंह

04. कानि० रणवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।