जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधडी के मास्टरमाइंड को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार जमीन का मालिकाना हक किसी और के नाम, फर्जी रजिस्टरी तैयार कर रहे थे 

जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधडी के मास्टरमाइंड को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमीन का मालिकाना हक किसी और के नाम, फर्जी रजिस्टरी तैयार कर रहे थे 

 ग्राम डोईवाला देहरादून निवासी राखी वर्मा द्वारा न्यायालय के आदेश पर थाना भगवानपुर पर विपक्षी नीरज कुमार, विरेन्द्र प्रधान व रमन सिंह पाल के विरूद्व मु0अ0स0 418/23 धारा 420/120बी/506 भादवि पंजीकृत करवाया गया था। शिकायती प्रार्थनापत्र के मुताबिक विपक्षियों द्वारा भगवानपुर हरिद्वार मे खेडी शिकोहपुर गांव मे सस्ती दरो पर जमीन दिलवाने के नाम पर पीड़िता व उनके पति के साथ 08 लाख रूपये की धोखाधडी की गई तथा सौदे के शेष रूपये 14 लाख रूपये के बैक चैक हस्ताक्षरित ले लिये। जानकारी करने पर पता चला कि दिखाई गई जमीन विक्रेता रमन सिंह पाल के नाम पर न होने के बावजूद उपनिबन्धक कार्यालय रूडकी से जमीन फर्जी रजिस्ट्री तैयार की गई। इसके आधार पर दौराने विवेचना अभियोग मे धारा-467,468,471,भादवी०की बढोतरी की गयी।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि जमीन तलाश रही पेशे से कामकाजी महिला शिकायतकर्ता राखी वर्मा व उनके पति का सम्पर्क आरोपित नीरज कुमार से हुआ। खुद का परिचय प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर देते हुए नीरज कुमार ने दंपति को वर्ष 2020 में हरिद्वार बुलाकर ग्राम खेडी शिकोहपुर भगवानपुर मे एक जमीन दिखाकर करीब 12 बीघा जमीन का सौदा 22 लाख रूपये में तय करते हुए बताया कि जमीन का मालिकाना हक रमन सिंह पाल के नाम पर है। दंपति ने इस सौदे की एवज में रजिस्ट्री के दौरान 08 लाख रूपये की नगदी व 14 लाख रूपये के बैंक चैक विपक्षी को सौंपे।

भूमि अभिलेखों की पड़ताल करने पर पीड़ित पक्ष को पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री की गई है वह जमीन फर्जी विक्रेता रमन सिंह पाल के नाम पर दर्ज नही है। धोखाधडी कर की गई उक्त फर्जी रजिस्ट्ररी मे बतौर गवाह भी आरोपित नीरज कुमार रहा। 

न्यायालय के आदेश पर धोखाधडी का मुकदमा दर्ज होने पर आरोपितों की तलाश की गई तो मुख्य आरोपी लगातार अपने घर से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने दबिश देकर मुखबिर खास की पुख्ता सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त नीरज कुमार को गांजा चौक नियर गांजा मजरा बुग्गावाला क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की। नामजद अभियुक्त ने अपने बयानों में अपराध की घटना को अपने साथियो के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने नीरज की निशांदेही पर उसके घर से जमीन क्रय के नाम पर वादिया के पति से लिये गये कुल 14 लाख रूपये अंकन धनराशि के 05 बैक चैक बरामद किये। 

यह गैंग शातिर तरीके एवं सुनियोजित तरीके से जमीन खरीदने बेचने के नाम पर धोखाधडी  जैसी घटनाओं को अंजाम देने के पैशेवर अपराधी हैं तथा बार-बार अपने ठिकाने बदलते रहते हैं। आरोपित नीरज को बरामद माल सहित समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

अभियुक्त आरोपित

1 नीरज कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम खेजीशिकोहपुर गांजा मजरा थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र 34 वर्ष

बरामद सामान का विवरण

1- वादिया के पति अमर सिंह की भारतीय स्टेट बैक शाखा की 05 हस्ताक्षरित बैक चैक अंकित धनराशि कुल 14 लाख रूपये  

पुलिस टीम 

1-प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर

2-व0उ0नि0 विकास रावत 

3-कानि0 रविन्द्र राणा 

4-कानि0 उबैदउल्लाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।