हरिद्वार निदेशक समाज कल्याण, उत्तराखण्ड आशीष भटगांई (आई०ए०एस०) ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय संस्था सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय, मकखनपुर तथा राजकीय प्रमाणित संस्था (भिक्षुक गृह) का किया निरीक्षण।

हरिद्वार निदेशक समाज कल्याण, उत्तराखण्ड आशीष भटगांई (आई०ए०एस०) ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय संस्था सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय, मकखनपुर तथा राजकीय प्रमाणित संस्था (भिक्षुक गृह) का किया निरीक्षण।

आशीष भटगांई को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि वर्तमान में विद्यालय कक्षा 06 से 10 तक संचालित है, विद्यालय की स्वीकृत क्षमता 420 छात्र/छात्राएं हैं, प्रत्येक कक्षा में 30 छात्रों की क्षमता स्वीकृत है तथा 2023-24 सत्र में 138 छात्र/छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष निरीक्षण के दौरान 115 छात्र/छात्राएं उपस्थित थे। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय का अपना भवन नही है तथा भवन में पर्याप्त स्थान न होने के कारण विद्यालय पूर्ण स्वीकृत क्षमता के अनुसार संचालित नही हो पा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि विद्यालय के भवन निर्माण हेतु भूमि विकासखण्ड भगवानपुर के ग्राम कलालहटी में 6720 वर्ग मीटर विभाग के नाम है। 

निदेशक समाज कल्याण ने संस्था के कार्यालय कक्ष निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से करने के निर्देश दिये। उन्होंने कक्षाओं में जा-जाकर छात्र/छात्राओं से सामान्य प्रश्न पूछे एवं सम्बन्धित अध्यापक/अध्यापिकाओं को छात्र/छात्राओं को पूरी ईमानदारी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने के निर्देश दिये । उसके पश्चात वे विद्यालय की मैेस में पहुंचे, जहां उन्होंने साफ-सफाई का ध्यान रखने, मैस में टाइल्स लगाने तथा तैयार भोजन की गुणवत्ता का नियमित रूप से जांच करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। आशीष भटगांई को निरीक्षण के दौरान विद्यालय में एक जगह पानी भरा मिला तो उन्होंने इस पर नाराजगी प्रगट की तथा सम्बन्धित को इसकी समुचित निकासी के निर्देश दिये। उन्होंने बाथरूम में छात्र/छात्राओं हेतु गर्म पानी हेतु गीजर की व्यवस्था उरेडा से किये जाने के निर्देश दिये। 

निदेशक समाज कल्याण आवासीय संस्था सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय मकखनपुर का जायजा लेने के पश्चात् राजकीय प्रमाणित संस्था (भिक्षुक गृह) रोशनाबाद, पहुंचे, जहां उन्होंने संस्था के कार्यालय कक्ष का निरीक्षण करने के साथ ही भिक्षुकों के संस्था में निरूद्ध होने एवं मुक्त होने के रजिस्ट्रर का अवलोकन किया, जो अद्यावधिक पाया गया। संस्था की प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि वर्तमान में संस्था में कोई भी संवासी निरूद्ध नही हैं।

आशीष भटगांई ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षिका को सेफ्टी आडिट कराये जाने, सर्टिफिकेशन कराये जाने, बाथरूम में संवासियों हेतु गर्म पानी हेतु गीजर की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये, जिसके क्रम में उरेडा विभाग द्वारा सोलर गीजर लगाये जाने की कार्यवाही की जायेगी। 

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी टीका राम मलेठा, प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र राठी, सिद्धार्थ रावत, प्रशासनिक अधिकारी समाज कल्याण एवं संस्था के कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।