भावभीनी विदाई के दौरान एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह व अन्य ऑफिसर्स ने फूल माला व स्मृति चिन्ह किए भेंट कार्यक्रम के दौरान परिजन भी रहे उपस्थित, सकुशल सेवानिवृत्ति पर खुशी जाहिर करते हुए हो गए भावुक

भावभीनी विदाई के दौरान एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह व अन्य ऑफिसर्स ने फूल माला व स्मृति चिन्ह किए भेंट

कार्यक्रम के दौरान परिजन भी रहे उपस्थित, सकुशल सेवानिवृत्ति पर खुशी जाहिर करते हुए हो गए भावुक

लंबे सेवाकाल के पश्चात जनपद हरिद्वार में सेवारत 03 सदस्य आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जनपद पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त जवानों हेतु विशेष विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जवानों की तालियों के शोर के बीच एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी संचार विपिन कुमार, एएसपी क्राइम/ट्रैफिक पंकज गैरोला एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा विदा हो रहे जवानोंं को फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।

इस दौरान रिटायर हो रहे सभी जन से लंबे सेवाकाल के अनुभव की जानकारी लेते हुए उन्हें सकुशल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी गई। एसएसपी अजय सिंह द्वारा उन्हे अपने मानसिक, शारीरिक एवं आध्यातमिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर अपने परिवार को पूर्ण समय देने की गुजारिश करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। 

सेवानिवृत्त हो रही कर्मियों के उपस्थित परिजनों को अवगत कराया गया कि आप पुलिस विभाग के अंग है आप किसी भी जनपद में रहे किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप अपने निकटवर्ती अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग के द्वार हमेशा खुले रहेंगे। सूक्ष्म जलपान करने के उपरांत सेवानिवृत्त कर्मियों  एवं उनके परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य के लिए प्रस्थान करवाया गया।

(1) ASI (C.P.) नटवर लाल का विवरण

नटवर लाल 01.06.1983 को पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए। श्री नटवर लाल को वरिष्ठता के आधार पर वर्ष 2010 में मुख्य आरक्षी व वर्ष 2022 में अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। श्री नटवर लाल मूल रूप से जनपद टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी है। श्री नटवर लाल द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 07 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

(2) अनुचर  धर्म सिंह का विवरण

 धर्म सिंह वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में अनुचर पद पर भर्ती हुये। श्री धर्म सिंह मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 33 वर्ष 05 माह 08 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। 

(3) अनुचर श्रीमती विमला शर्मा का विवरण

श्रीमती विमला शर्मा 26.10.2012 को पुलिस विभाग में अनुचर के पद पर भर्ती हुई। श्रीमती विमला शर्मा मूल रूप से जनपद देहरादून की मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 11 वर्ष 03 माह 05 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण