हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में ट्रांसजेण्टर प्रोटेक्शन सेल समिति की एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में ट्रांसजेण्टर प्रोटेक्शन सेल समिति की एक बैठक आयोजित हुई।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को बैठक में ट्रांसजेण्डरों ने समाज में किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, के सम्बन्ध मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी दो तरह की कैटेगरी हैं-एक तो कल्चर आदि से जुड़ी हुई है, दूसरी कैटेगरी जो स्वतंत्र रूप से रहना चाहती है। उन्होंने बताया कि हम लोगों की रहस्यमय जिन्दगी रही है तथा बहुत से उस रहस्यमी संसार से बाहर नहीं आना चाहते हैं, जिससे हम लोगों में एकजुटता नहीं आ पाती है, जिसकी वजह से जिन समस्याओं का हमें समाज में सामना करना पड़ता है, उनका समाधान नहीं हो पाता है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पूछा कि आप लोगों की कुल कितनी संख्या है। जिस पर ट्रांसजेण्डरों ने बताया हमारी सर्वाधिक संख्या हरिद्वार जनपद में है।

बैठक में ट्रांसजेण्डरों के लिये अस्पताल में एक अलग से ओ0पी0डी0 की व्यवस्था  के सम्बन्ध में चर्चा हुई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेला अस्पताल में ट्रांसजेण्डरों के लिये प्रत्येक बुधवार को ओ0पी0डी0 का संचालन प्रारम्भ हो गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि सप्ताह में दिवसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर लिया जाये।

बैठक में ट्रांसजेण्डरों ने अनुरोध किया कि उनके लिये अलग से वार्ड की भी व्यवस्था होनी चाहिये। इस पर प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि देवपुरा के पास प्रस्तावित फूड स्ट्रीट विकसित होने पर इसमें इन लोगों को दुकान आवंटित करने में प्राथमिकता दी जायेगी। इसके अतिरिक्त स्वयं सेवी संस्था हिमालियन इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल अवेक्निंग रूड़की ट्रांसजेण्डरों को कौशल विकास की ट्रेनिंग उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान कर रही है। बैठक में ट्रांसजेण्डरों ने बताया कि जनपद देहरादून में खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा ट्रांसजेण्डरों को कम दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, उसी तरह की व्यवस्था हरिद्वार में भी करने का अनुराध किया। इस पर लीड बैंक मैंनेजर ने कहा कि इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर ली जायेगी। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ट्रांसजेण्डरों की जो भी समस्या होगी, उनका निदान प्राथमिकता से किया जायेगा। 

इस अवसर पर एसडीएम सदर अजय वीर सिंह, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, सीओ सिटी श्रीमती जूही मनराल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल, स्वयंसेवी संस्था हिमालियन इंस्टीट्यूट फॉर रूरल अवेक्निंग रूड़की के पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।