हरिद्वार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। 

हरिद्वार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। 

अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी0एल0 शाह ने बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुये बताया कि जिन मतदेय स्थलों में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हो गयी है, जो जीर्ण-शीर्ण या जर्जर की स्थिति में हैं या जिन मतदेय स्थलों का नाम परिवर्तित किया गया है, नया मतदेय स्थल बनाने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि जनपद हरिद्वार में केवल एक ही मतदेय स्थल है, जहां 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या हो रही है, सात मतदेय स्थलों का नाम परिवर्तन किया गया है तथा 13 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जो जर्जर तथा जीर्ण-शीर्ण की स्थिति में हैं, के स्थान पर नये मतदेय स्थल बनाये गये हैं। 

पी0एल0 शाह ने विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि 25 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हरिद्वार के एक मतदेय स्थल में परिवर्तन किया गया है, 26 बीएचईएल में एक सहायक मतदेय स्थल बनना है, 27 ज्वालापुर के मतदेय स्थलों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, 28 भगवानपुर में एक मतदेय स्थल जीर्णशीर्ण है, उसे स्थानान्तरित किया गया है, 29 झबरेड़ा के चार मतदेय स्थलों में परिवर्तन किया गया है, 30 पिरान कलियर में चार मतदेय स्थलों में परिवर्तन किया गया है, 31 रूड़की में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, 32 खानपुर के दो मतदेय स्थलों में नाम परिवर्तन किया गया है, 33 मंगलौर में तीन मतदेय स्थल परिवर्तित किये गये हैं, 34 लक्सर के तीन मतदेय स्थलों के नाम परिवर्तित किये गये हैं इसी प्रकार 35 हरिद्वार ग्रामीण के दो मतदेय स्थलों को भवन के जीर्ण-शीर्ण होने की वजह से परिवर्तित किया गया है। 

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एएसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, भाजपा से नकली सिंह सैनी, सीपीआई(एम) से राजीव गर्ग, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूणेश पैन्यूली, तहसीलदार हरिद्वार श्रीमती रेखा आयार्, रजिस्ट्रार कानून गो अमरीष शर्मा, आरके रमेश प्रसाद, आलोक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी उदय वीर सिंह बर्थवाल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद